फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   latest update gold price crosses two lakh amid sri lanka economic crisis

श्रीलंका में आर्थिक संकट: अनाज के लिए गहने बेचने को मजबूर हुए लोग, दो लाख के पार हुई सोने की कीमत

Sat, 09 Apr 2022 11:17 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 09 Apr 2022 11:17 PM IST
सार

आजादी मिलने के बाद से अब तक श्रीलंका की अर्थव्यवस्था इस समय सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। श्रीलंका पर चीन, जापान, भारत और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष का भारी कर्ज है, लेकिन विदेशी मुद्रा भंडार की कमी के कारण वो अपने कर्जों की किस्त तक नहीं दे पा रहा है।

विज्ञापन
latest update gold price crosses two lakh amid sri lanka economic crisis
श्रीलंका में आर्थिक हालात बहदाल। - फोटो : Agency

विस्तार

श्रीलंका के हाल हर बीतते दिन के साथ बेहाल होते जा रहे हैं। चीनी कर्ज के जाल में फंसकर इस द्वीपीय देश की अर्थव्यवस्था घ्वस्त हो गई है और लोग खाने-पीने के लिए भी मोहताज है। जरूरी सामानों का आयात बाधित होने के चलते महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई है। आलम यह है कि लोग अनाज व अन्य जरूरी दैनिक सामान खरीदने के लिए अपने गहने बेचने को मजबूर हो गए हैं। 

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वहां के कारोबारियों का कहना है कि उन्होंने श्रीलंका में ऐसा संकट पहले कभी नहीं देखा। उनका कहना है कि देश की मुद्रा में गिरावट के बाद गहनों को खरीदने के बजाय बेचने वालों की तादात बढ़ गई है। 
विज्ञापन


आजादी मिलने के बाद से अब तक श्रीलंका की अर्थव्यवस्था इस समय सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। श्रीलंका पर चीन, जापान, भारत और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष का भारी कर्ज है, लेकिन विदेशी मुद्रा भंडार की कमी के कारण वो अपने कर्जों की किस्त तक नहीं दे पा रहा है। वहीं, श्रीलंकाई रुपया सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाली मुद्रा बन चुकी है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार को वहां एक श्रीलंकाई रुपया की कीमत 315 डालर थी। इतना ही नहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 2.05 लाख श्रीलंकाई रुपये तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त मंत्री अली साबरी का कहना है कि आर्थिक संकट से पार पाने और आवश्यक सामग्री की आपूर्ति को फिर से दुरुस्त करने के लिए श्रीलंका को अगले छह महीने में तीन अरब डालर की मदद की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि ये बहुत मुश्किल है। साबरी ने अंतरराष्ट्रीय न्यूज एजेंसी से कहा है कि श्रीलंका अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आइएमएफ) से बातचीत के लिए तैयार हैं। वो अंतरराष्ट्रीय संप्रभु बांड के पुनर्गठन, ऋण भुगतान स्थगन और जुलाई में एक अरब डालर के कर्ज की अदायगी के लिए और वक्त मांगने का प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed