फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Last year, top one percent of Indian rich earned Rs 22 billion

पिछले साल एक फीसदी भारतीय अमीरों ने रोजाना कमाए 22 अरब

Tue, 22 Jan 2019 02:14 AM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संदीप भट्ट Updated Tue, 22 Jan 2019 02:14 AM IST
सार

  • 2018 में गरीबों की संपत्ति में महज तीन फीसदी का हुआ इजाफा
  • 9 अमीरों की संपत्ति 50 प्रतिशत गरीब आबादी की संपत्ति के बराबर
  • भारतीय अरबपतियों की संपत्ति हर दिन बढ़ी 2,200 करोड़ रुपये
  • देश की कुल संपत्ति में 77.4 फीसद हिस्सेदार है देश की 10 फीसदी आबादी
  • 2018 से 2022 के बीच भारत में रोजाना 70 नए करोड़पति बनेंगे

विज्ञापन
Last year, top one percent of Indian rich earned Rs 22 billion

विस्तार

भारत के शीर्ष एक प्रतिशत अमीरों की संपत्ति में 2018 के दौरान 39 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं, वित्तीय रूप से कमजोर लोगों की संपत्ति में महज तीन फीसदी का इजाफा हुआ। इस दौरान भारतीय अरबपतियों की संपत्ति में हर दिन 2,200 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। ऑक्सफैम की सालाना रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के शीर्ष नौ अमीरों की संपत्ति 50 फीसदी फीसदी गरीब आबादी की संपत्ति के बराबर है। 

विज्ञापन


दावोस में विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की सालाना बैठक से पहले जारी इस रिपोर्ट में कहा गया कि दुनिया भर के अरबपतियों की संपत्ति में पिछले साल प्रतिदिन 12 प्रतिशत यानी 2.5 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है। रिपोर्ट के मुताबक, पिछले साल दुनिया के सबसे गरीब तबके की संपत्ति में 11 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। गौरतलब है कि 13.6 करोड़ भारतीय 2004 से कर्ज में डूबे हैं। यह आबादी देश की सबसे गरीब आबादी का 10 फीसदी है। 
विज्ञापन


वहीं, संपत्तियां कुछ ही लोगों तक सिमटती जा रही हैं। 26 लोगों के पास दुनिया के 3.8 अरब लोगों के बराबर संपत्ति है। ये दुनिया की आधी सबसे गरीब जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऑक्सफैम का अनुमान है कि 2018 से 2022 के बीच भारत में रोजाना 70 नए करोड़पति बनेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


10 फीसदी आबादी के पास 77.4 फीसदी संपत्ति

भारत की 10 फीसदी आबादी के पास देश की कुल संपत्ति का 77.4 फीसदी हिस्सा है। वहीं, एक फीसदी लोगों के पास देश की कुल संपत्ति का 51.53 फीसदी हिस्सा है। 

2018 में देश में 18 नए अरबपति बने

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल भारत में 18 नए अरबपति बने। इसके साथ ही अरबपतियों की संख्या बढ़कर 119 हो गई है। उनकी संपत्ति पहली बार बढ़कर 400 अरब डॉलर (28 लाख करोड़ रुपये) के स्तर को पार कर गई है। 

असमानता को बढ़ा रही हैं सरकारें

‘अध्ययन से पता चलता है कि सरकारें कैसे स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा जैसी सार्वजनिक सेवाओं का कम वित्त पोषण करके असमानता को बढ़ा रही हैं। सरकारें कंपनियों और अमीरों पर कम टैक्स लगा रही हैं और टैक्स चोरी को रोकने में नाकाम रही हैं।’ 
- अमिताभ बेहर, सीईओ, ऑक्सफैम इंडिया 

...तो बिगड़ जाएगी भारत की संरचना

‘बेहद अपमानजनक है कि मुट्ठी भर लोग भारत की संपत्ति में हिस्सेदारी बढ़ाते जा रहे हैं, जबकि गरीब रोटी और बच्चों की दवा तक के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अगर यह असमानता बरकरार रही, तो देश की सामाजिक और लोकतांत्रिक संरचना बिगड़ जाएगी।’ 
- विनी, कार्यकारी निदेशक, ऑक्सफैम इंटरनेशनल  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed