फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   last day of the Consumer Electric Show CES 2023 was all about wellness products

CES 2023: जिंदगी आसान, सुरक्षित और स्वस्थ बनाने वाले उत्पादों के नाम आखिरी दिन, इनकी रही चर्चा

Mon, 09 Jan 2023 05:11 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, लास वेगास।
एजेंसी, लास वेगास। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 09 Jan 2023 05:11 AM IST
सार

स्विमिंग पूल साफ करना मुश्किल और जोखिम भरा काम है। इसे अमेरिकी कंपनी एैपर के सीगल रोबोट आसान बनाएंगे। बड़े से कछुए जैसे दिखने वाले ये रोबोट पूल में एक बार छोड़े जाने के बाद पूर को साफ करने के बाद ही निकलेंगे। एक बार में यह 300 किमी चल सकते हैं।  
 

विज्ञापन
last day of the Consumer Electric Show CES 2023 was all about wellness products
CES 2023 - फोटो : CES 2023

विस्तार

कंज्युमर इलेक्ट्रिक शो (सीईएस) का आखिरी दिन लोगों की जिंदगी आसान, सुरक्षित और स्वस्थ बनाने वाले उत्पादों के नाम रहा। ताइवानी कंपनी आईबल का अनोखा उत्पाद एयरविडा टी1 सबसे ज्यादा चर्चा में रहा...

विज्ञापन
  • यह दुनिया का पहला एयर प्यूरीफायर है, जिसे शरीर पर पहना जा सकता है। असल में कान में लगे इयरबड जैसा दिखने वाला एयरविडा टी1 एक आयोनिक एयर प्यूरीफायर है।
  • विज्ञापन
  • यह मोबाइल पर आसपास की हवा का वास्तविक समय आधारित हाल भी दिखाता है। साफ हवा के साथ ही यह इयरफोन का भी काम करता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इसमें एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन तकनीक भी है, इस तरह से यह हवा के साथ ही ध्वनि प्रदूषण से भी बचाता है।

 

कॉफी बनाना हो या थ्रीडी प्रिंटिंग सब करेगा मॉड्यूलर ह्यूनिट
कोरियन स्टार्टअप कंपनी सुपरनोवा का ह्यूनिट मॉड्यूलर रोबोट कॉफी बनाने से लेकर थ्रीडी प्रिंटग, ड्रॉइंग, सामान उठाकर रखने जैसे तमाम काम कर सकता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से यह रोबोट अलग-अलग मॉड्यूल के साथ आते है।


स्विमिंग पूल साफ करेगा सीगल रोबोट
स्विमिंग पूल साफ करना मुश्किल और जोखिम भरा काम है। इसे अमेरिकी कंपनी एैपर के सीगल रोबोट आसान बनाएंगे। बड़े से कछुए जैसे दिखने वाले ये रोबोट पूल में एक बार छोड़े जाने के बाद पूर को साफ करने के बाद ही निकलेंगे। एक बार में यह 300 किमी चल सकते हैं।  

दो मिनट में पैनकेक
सीईएस में पेश पैनकेकबोट की मदद से महज दो मिनट में ताजा लजीज पैनकेक प्रिंट किया जा सकता है।

डेंटल इंप्लांट बनेगा बच्चों का खेल
अमेरिकी कंपनी नियोसिस का रोबोट योमी डेंटल इंप्लांट को बेहद आसान बना देगा। इसे एफडीए से भी मंजूरी मिल चुकी है।

घास काटने का उस्ताद लैंड्रोइड
करीने से काटी गई घास किसे पसंद नहीं...अमेरिकी कंपनी वॉर्क्स का लैंड्रोइट हाई डेफिनेशन एआई कैमराें की मदद से चुटकियों में यह काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed