फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Landslide: Landslide in northwest Pakistan, two Afghan civilians killed, more than 20 trucks trapped

Landslide: उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में भूस्खलन, दो अफगान नागरिकों की मौत, 20 से ज्यादा ट्रक फंसे

Tue, 18 Apr 2023 01:51 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 18 Apr 2023 01:51 PM IST
सार

भूस्खलन वाला स्थल पाकिस्तान को लैंड-लॉक्ड अफगानिस्तान से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग का हिस्सा है। यह दक्षिण एशियाई देशों और मध्य एशिया के बीच व्यापार का अहम क्षेत्र है।

विज्ञापन
Landslide: Landslide in northwest Pakistan, two Afghan civilians killed, more than 20 trucks trapped
Landslide in Pakistan - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के तोरखम सीमावर्ती शहर के पास भूस्खलन हुआ, जिसमें कम से कम दो अफगान नागरिकों की मौत हो गई। इस भूस्खलन में आठ घायल हुए हैं, वहीं 20 ट्रकों के दबे होने की सूचना मिली है। 
विज्ञापन


अफगानिस्तान सीमा के पास खैबर पख्तूनख्वा के खैबर दर्रे के पास मंगलवार को तेज आंधी के बाद भूस्खलन हुआ। बचाव अधिकारियों ने बतााया कि इस भूस्खलन में दो अफगान नागरिकों की मौत हो गई है और अभी भी अधिकारियों द्वारा बचाव कार्य जारी है। 
विज्ञापन


खैबर जिले के उपायुक्त अब्दुल नासिर खान ने कहा- "भूस्खलन में दो अफगान नागरिक मारे गए, बचाव अधिकारी दोनों के शवों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। इस भूस्खलन में कम से कम आठ लोग खायल हो गए, उन्हें प्राथमिक उपचार प्रदान दिया जा रहा है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य अधिकारियों ने कहा कि भूस्खलन का मलबा काफी फैला हुआ है और भारी मशीनरी के साथ हमारा बचाव अभियान जारी है। भूस्खलन वाला स्थल पाकिस्तान को लैंड-लॉक्ड अफगानिस्तान से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग का हिस्सा है। यह दक्षिण एशियाई देशों और मध्य एशिया के बीच व्यापार का अहम क्षेत्र है। भूस्खलन के दौरान चालक सेहरी के लिए चूल्हे पर खाना पका रहे थे, जिस वजह से वहां आग भी लग गई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed