फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   kuwait sheikh meshal new emir of oil rich country after death of sheikh nawaf al ahmad al jaber

Kuwait: जानिए कौन हैं शेख मेशाल, जो शेख नवाफ अल अहमद के निधन के बाद बनेंगे कुवैत के अगले शासक

Sun, 17 Dec 2023 09:30 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुवैत सिटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुवैत सिटी Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 17 Dec 2023 09:30 AM IST
सार

शेख नवाफ जब बीमार थे तो उन्होंने खुद ही अपनी अधिकतर जिम्मेदारियां शेख मेशाल को सौंप दी थी। बता दें कि कुवैत के संविधान के तहत युवराज ही अगला अमीर बनते हैं।

विज्ञापन
kuwait sheikh meshal new emir of oil rich country after death of sheikh nawaf al ahmad al jaber
कुवैत के नए अमीर शेख मेशाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुवैत के अमीर शेख नवाफ अल अहमद अल सबा का शनिवार को 86 साल की उम्र में निधन हो गया। शेख नवाफ तीन साल पहले ही कुवैत के अमीर बने थे। अब युवराज शेख मेशाल अल अहमद अल सबा (83 वर्षीय) कुवैत के अगले अमीर होंगे। शेख मेशाल का 2021 से ही कुवैत का अमीर बनना तय था। शेख नवाफ जब बीमार थे तो उन्होंने खुद ही अपनी अधिकतर जिम्मेदारियां शेख मेशाल को सौंप दी थी। बता दें कि कुवैत के संविधान के तहत युवराज ही अगला अमीर बनते हैं।
विज्ञापन


शेख मेशाल के सामने हैं ये चुनौती
शेख मेशाल कुवैत की संसद में शपथ लेने के बाद आधिकारिक रूप से कुवैत के नए अमीर हो जाएंगे। शेख मेशाल संभवतः दुनिया के सबसे बुजुर्ग युवराज थे। शेख मेशाल संभवतः दुनिया के सबसे बुजुर्ग युवराज थे। सत्ता संभालने के बाद शेख मेशाल की सबसे बड़ी चुनौती सरकार और संसद के बीच के संबंधों का प्रबंधन करना होगा। दरअसल राजसी परिवार अल सबा के बीच की प्रतिद्वंदिता अकसर संसद में दिखाई देती है। बता दें कि कुवैत में जनता द्वारा चुनी हुई सरकार भी काम करती है और अक्सर राजशाही और लोकतंत्र के बीच खींचतान देखी जाती है। 
विज्ञापन


शेख नवाफ के निधन पर 40 दिनों का शोक घोषित
वहीं शेख नवाफ के निधन पर कुवैत में 40 दिनों का शोक रहेगा, साथ ही तीन दिनों तक सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। शेख नवाफ के निधन की वजह का खुलासा नहीं किया गया है। पिछले महीने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शेख नवाफ के निधन पर दुनियाभर के नेताओं ने दुख जताया है। कुवैत को पश्चिम एशिया में अमेरिका का करीबी सहयोगी माना जाता है। कुवैत के पास दुनिया के छठे सबसे बड़े तेल रिजर्व हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शेख नवाफ के निधन पर दुख जताते हुए उन्हें अमेरिका का सच्चा दोस्त बताया और कहा कि दोनों देश आगे भी अपने संबंधों को मजबूत बनाते रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2020 में ही अमीर बने थे शेख नवाफ
शेख नवाफ की साल 2020 में ही अमीर पद पर ताजपोशी हुई थी। शेख नवाफ के भाई शेख सबा के निधन के बाद ही शेख नवाफ सत्ता पर काबिज हुए थे। शेख सबा ने एक दशक से भी ज्यादा समय तक कुवैत पर शासन किया था। कुवैत की सीमा सऊदी अरब और इराक से मिलती है। कुवैत पर साल 1990 में इराक ने कब्जा कर लिया था, जिससे पहले खाड़ी के युद्ध की शुरुआत हुई। साल 1991 में अमेरिका और अन्य सहयोगी देशों ने इराक को जंग में हराकर कुवैत को आजाद कराया। शेख नवाफ ने सत्ता संभालने के बाद से ही पड़ोसी देशों के साथ अपने रिश्ते सुधारने पर ध्यान दिया। अब कुवैत के सऊदी अरब के साथ रिश्ते काफी मजबूत हैं। इस दौरान उनके शासनकाल में कुवैत में आठ बार चुनी हुई सरकार बनी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed