फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kuwait ruler hospitalized, meeting with Trump postponed

कुवैत के शासक अमेरिकी अस्पताल में भर्ती, ट्रम्प के साथ बैठक स्थगित

Mon, 09 Sep 2019 12:39 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, कुवैत सिटी
वर्ल्ड डेस्क, कुवैत सिटी Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 09 Sep 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
Kuwait ruler hospitalized, meeting with Trump postponed
कुवैत के किंग - फोटो : Social Media
कुवैत के शासक अमीर शेख सबा अल-अहमद अल-सबा को चिकित्सा परीक्षण के लिए अमेरिका के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


अमीरी दीवान (शाही दरबार) मामलों के प्रभारी मंत्री शेख अली जर्राह अल-सबा ने कहा कि इसलिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ 12 सितंबर को होने वाली बैठक को स्थगित कर दिया गया है,।
विज्ञापन


आधिकारिक कूना समाचार एजेंसी के अनुसार शेख सबा अल-अहमद अल-जबर अल-सबा को चिकित्सा परीक्षणों के लिए अमेरिका के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इसलिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ होने वाली बैठक के समय में बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा कि बैठक की नयी तारीख की घोषणा बाद में होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाइट हाउस ने पुष्टि की कि ट्रम्प के साथ बैठक स्थगित कर दी गई है।

व्हाइट हाउस के एक बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति अपने मित्र के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। ठीक होने पर उनका वाशिंगटन में स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed