फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kuwait fire case: Eight including three Indians detained; Kerala CM Vijayan wrote a letter to PM Modi

कुवैत अग्निकांड मामला: तीन भारतीयों सहित आठ हिरासत में; केरल के मुख्यमंत्री विजयन ने पीएम मोदी को लिखा खत

Wed, 19 Jun 2024 09:43 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुवैत सिटी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुवैत सिटी Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 19 Jun 2024 09:43 PM IST
सार

कुवैत के मंगफ शहर में 12 जून को भीषण आग लगने से 46 भारतीयों सहित 50 लोगों की मौत के मामले में भारत के तीन, मिस्र के चार और कुवैत के एक नागरिक को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
Kuwait fire case: Eight including three Indians detained; Kerala CM Vijayan wrote a letter to PM Modi
कुवैत में इमारत में लगी भीषण आग - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

कुवैत के मंगफ शहर में 12 जून को भीषण आग लगने से 46 भारतीयों सहित 50 लोगों की मौत के मामले में भारत के तीन, मिस्र के चार और कुवैत के एक नागरिक को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन


दैनिक अरब टाइम्स ने उनके नाम की पहचान किए बिना रिपोर्ट प्रकाशित की है। इन सभी को दो सप्ताह के लिए हिरासत में लेने का आदेश दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार इन पर हत्या और लापरवाही का आरोप लगाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के आदेश पर पीड़ित परिवारों को 15,000 अमेरिकी डॉलर (12.5 लाख रुपये) की मुआवजा राशि मिलेगी।
विज्ञापन


सरकारी सूत्रों का हवाला देते हुए अखबार ने कहा कि मुआवजे के भुगतान की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। संबंधित दूतावास यह सुनिश्चित करेंगे कि आग से प्रभावित लोगों के परिवारों को धनराशि वितरित प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सहायता पीड़ित परिवारों तक तुरंत और कुशलता से पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम विजयन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज को खाड़ी देश में आग की घटना के बाद राहत प्रयासों का समन्वय करने के लिए कुवैत की यात्रा करने की राजनीतिक मंजूरी नहीं देने का मुद्दा उठाया।


मुख्यमंत्री ने 15 जून को पीएम मोदी को लिखे अपने पत्र में दावा किया है कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री को यात्रा की मंजूरी न देना ‘सहकारी संघवाद के सिद्धांतों के खिलाफ है’। उन्होंने पीएम से अनुरोध किया है कि वह विदेश मंत्रालय को सलाह दें कि भविष्य में वह ऐसे अनुरोधों के प्रति ‘अधिक संवेदनशील’ रहे।


उन्होंने कहा, अग्निकांड के बाद कुवैत में उनकी उपस्थिति से केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री, अधिकारियों की टीम और दूतावास के साथ संपर्क और समन्वय बनाने में काफी मदद मिलती। इससे इस त्रासदी में प्रभावित परिवारों को मानसिक राहत और आत्मविश्वास मिल सकता था। इसबीच, बुधवार को केरल विधानसभा ने कुवैत अग्निकांड में मारे गए लोगों के परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की। इसमें करीब 50 लोग मारे गए थे जिनमें 24 केरल के थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed