{"_id":"5d2744948ebc3e6c914aa8d6","slug":"kulbhushan-jadhav-icj-verdict-can-not-be-predicted-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलभूषण जाधव मामले में आईसीजे का फैसला 17 जुलाई को, पाकिस्तान ने दी ये प्रतिक्रिया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कुलभूषण जाधव मामले में आईसीजे का फैसला 17 जुलाई को, पाकिस्तान ने दी ये प्रतिक्रिया
Thu, 11 Jul 2019 10:18 PM IST
अमर शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 11 Jul 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
कुलभूषण जाधव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव के मामले में 17 जुलाई को आने वाले अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) के फैसले का पूर्व अनुमान नहीं लगा सकता है।
भारतीय नौसेना के सेवानिवृत्त अधिकारी जाधव (48) को अप्रैल 2017 में मुकदमे के बाद जासूसी और आतंकवाद के आरोप में पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी। हालांकि, उनकी सजा के ऐलान पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।
भारत ने वियना संधि के प्रावधानों का पाकिस्तान द्वारा घोर उल्लंघन किए जाने को लेकर मई 2017 में आईसीजे का रूख किया था। दरअसल, पाक ने जाधव को भारत द्वारा दूतावासीय मदद मुहैया कराने की इजाजत देने से बार-बार इनकार किया था।
विज्ञापन
पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मुहम्मद फैसल ने अपनी साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में कहा, ‘‘हम फैसले का पूर्व अनुमान नहीं लगा सकते।’’
हेग स्थित आईसीजे ने चार जुलाई को अपने एक बयान में यह घोषणा की थी वह जाधव मामले में 17 जुलाई को अपना फैसला सुनाएगा।
गौरतलब है कि भारत कहता रहा है कि जाधव को ईरान से अगवा किया गया था जहां वह नौसेना से सेवानिवृत्त होने के बाद कारोबार के सिलसिले में थे।