फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kremlin statement Russia, China call for halt to NATO expansion citing Ukraine Tension criticise negative US influence in Asia-Pacific

रूस-चीन की NATO को चेतावनी: 'दायरा बढ़ाने की कोशिश बंद करे संगठन, एशिया-प्रशांत क्षेत्र पर अमेरिका का नकारात्मक प्रभाव

Fri, 04 Feb 2022 03:37 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Fri, 04 Feb 2022 03:37 PM IST
सार

क्रेमलिन की ओर से जारी बयान में अमेरिका पर भी निशाना साधा गया है। इसमें कहा गया कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका का नकारात्मक प्रभाव जारी है।

विज्ञापन
Kremlin statement Russia, China call for halt to NATO expansion citing Ukraine Tension criticise negative US influence in Asia-Pacific
शी जिनपिंग-व्लादिमीर पुतिन - फोटो : PTI

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले दो महीने से तनाव जारी है। रूस लगातार नाटो गठबंधन में शामिल देशों को इस तनाव का जिम्मेदार बताता रहा है। हालांकि, अब रूस के साथ चीन ने भी नाटो पर निशाना साधा है। रूसी रक्षा मंत्रालय क्रेमलिन की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, दोनों देशों ने नाटो को अपना दायरा बढ़ाने की कोशिशों को रोकने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


क्रेमलिन की ओर से जारी बयान में अमेरिका पर भी निशाना साधा गया है। इसमें कहा गया कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका का नकारात्मक प्रभाव जारी है। दोनों देशों ने इसके लिए बाइडन प्रशासन की आलोचना की। 
विज्ञापन


क्या है नाटो?
गौरतलब है कि नाटो यूरोप और उत्तरी अमेरिका के 30 देशों का संगठन है। इसमें अमेरिका के साथ फ्रांस, बेल्जियम, लक्जम्बर्ग, ब्रिटेन, नीदरलैंड, कनाडा, डेनमार्क, आइसलैंड, इटली, नॉर्वे, पुर्तगाल, जर्मनी और तुर्की जैसे देश शामिल हैं। नाटो का गठन ही रूस के बड़े खतरे को देखते हुए किया गया था। इस संधि के तहत गठबंधन के किसी भी देश पर हमला पूरे नाटो पर हमला माना जाएगा और ये संगठन दुश्मनों पर कार्रवाई के लिए स्वतंत्र होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका-यूरोप को यूक्रेन पर हमले की आशंका
अमेरिका को आशंका है कि रूस जल्द ही यूक्रेन पर हमला कर सकता है। बीते दिनों राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा था कि उन्हें लगता है कि उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन में दखलंदाजी करेंगे, लेकिन उन्हें जंग से बचना चाहिए। बाइडन ने कुछ दिन पहले भी एक बयान जारी कर कहा था कि रूस के यूक्रेन पर हमले के अंजाम भुगतने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed