फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kremlin says Russia has sufficiently adapted to sanctions, doesn't fear more

Russia: 'हम दशकों से प्रतिबंध झेलते आए, हमें इससे कोई डर नहीं'; क्रेमलिन का अमेरिका और पश्चिमी देशों पर हमला

Wed, 25 Oct 2023 07:33 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 25 Oct 2023 07:33 PM IST
सार

25 फरवरी, 2022 को रूस ने यूक्रेन पर हमला बोल दिया था। इसके एक दिन बाद यूरोपीय संघ ने मॉस्को को साफ चेतावनी देते हुए व्यापक प्रतिबंध लगाए थे। साथ ही कहा था कि युद्ध के गंभीर परिणाम होंगे।

विज्ञापन
Kremlin says Russia has sufficiently adapted to sanctions, doesn't fear more
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रूस-यूक्रेन युद्ध को एक साल से अधिक समय से हो गया है। इस युद्ध को रोकने के लिए कई देशों ने रूस पर कड़ी पाबंदियां भी लगाईं, लेकिन उस पर कोई असर नहीं हुआ है।अब क्रेमलिन ने भी इस बारे में बयान जारी किया है। क्रेमलिन ने कहा है कि हम लंबे समय से प्रतिबंधों को झेलते आए हैं। ऐसे में हमने इस व्यवस्था के लिए खुद को अनुकूलित कर लिया है। इसके साथ ही क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों पर परोक्ष रूप से हमला किया है। उन्होंने कहा कि रूसी अर्थव्यवस्था को इस तरह की किसी भी कार्रवाई का डर नहीं है। 

विज्ञापन


क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा हमारा देश दशकों से प्रतिबंध व्यवस्था के तहत रह रहा है और हमने इस व्यवस्था के लिए खुद को पर्याप्त रूप से अनुकूलित कर लिया है। ऐसे में पांच-10 साल के प्रतिबंधों जैसी समय सीमा से हमें  डर नहीं लगता है। इतना ही नहीं क्रेमलिन ने यह भी कहा कि इन प्रतिबंधों ने को उसे फायदा पहुंचाया है। इसके कारण उसकी घरेलू अर्थव्यवस्था और औद्योगिक उत्पादन को बढ़ावा मिला है।
विज्ञापन

 
बता दें कि 25 फरवरी, 2022 को रूस ने यूक्रेन पर हमला बोल दिया था। इसके एक दिन बाद यूरोपीय संघ ने मॉस्को को साफ चेतावनी देते हुए व्यापक प्रतिबंध लगाए थे। साथ ही कहा था कि युद्ध के गंभीर परिणाम होंगे। बता दें कि यूक्रेन में विशेष सैन्य कार्रवाई शुरू करने के बाद से यूरोपीय संघ रूस पर कुल 11 किस्तों में प्रतिबंध लगा चुका है। साथ ही यूरोपीय संघ के अधिकारियों ने सुझाव दिया है कि रूस के खिलाफ लगाए गए ये प्रतिबंध वर्षों तक जारी रह सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed