{"_id":"65d95bb5aadddf4f3e01f0d8","slug":"kremlin-gave-alexei-navalny-s-mother-three-hour-ultimatum-to-bury-his-body-claims-spokesperson-kira-yarmysh-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia: 'चुपचाप दफनाएं वर्ना...': नवलनी का शव सौंपने के बदले रूसी अधिकारियों ने उनकी मां के सामने रखी शर्त","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia: 'चुपचाप दफनाएं वर्ना...': नवलनी का शव सौंपने के बदले रूसी अधिकारियों ने उनकी मां के सामने रखी शर्त
Sat, 24 Feb 2024 08:37 AM IST
आदर्श शर्मा
वर्ल्ड डेस्क,अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क,अमर उजाला, मॉस्को
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Sat, 24 Feb 2024 08:37 AM IST
सार
नवलनी की टीम की प्रवक्ता किरा यर्मिश ने दावा किया कि उनकी मां को अधिकारियों द्वारा अंतिम संस्कार के लिए कुछ शर्तों के साथ अल्टीमेटम दिया गया। अगर वह उनकी बातों को नहीं मानती है, तो शव को उसी जेल में दफनाने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
एलेक्सी नवलनी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कट्टर विरोधी और विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की हाल ही में जेल में रहस्यमय तरीके से मौत हो गई थी। वह लंबे समय से जेल में बंद थे। कहा जा रहा है कि यमालो-नेनेट्स की जेल में उनकी मौत हुई है। लेकिन अभी तक उनके परिवार को नवलनी का शव सौंपा नहीं गया है। इसको लेकर तमाम विपक्षी नेताओं ने राष्ट्रपति पुतिन की आलोचना की। नवलनी की टीम ने शुक्रवार को दावा किया कि उनकी मां को धमकी दी जा रही है कि अगर वह कुछ शर्तों को नहीं मानती हैं तो उनका शव उसी जेल के मैदान में दफनाया जाएगा, जहां मौत हुई थी।
गुप्त अंतिम संस्कार के लिए मां को दिया अल्टीमेटम- किरा यर्मिश
नवलनी की प्रवक्ता किरा यर्मिश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि एक घंटे पहले, एक जांचकर्ता ने एलेक्सी की मां को फोन किया और उन्हें एक अल्टीमेटम दिया। सार्वजनिक विदाई के बिना गुप्त अंतिम संस्कार के लिए सहमत होने के लिए उसने पास महज तीन घंटे हैं। अगर वह ऐसा नहीं करती है, एलेक्सी के शव को कॉलोनी में दफनाया जाएगा। यर्मिश ने कहा, उनकी मां ल्यूडमिला नवलनाया ने बातचीत करने से इनकार कर दिया क्योंकि उनके पास यह तय करने का कोई अधिकार नहीं है कि उनके बेटे को कैसे और कहां दफनाया जाए।
'नवलनी की मौत के बाद भी क्रेमलिन उनसे डरा हुआ है'
नवलनी की टीम ने कहा है कि क्रेमलिन विपक्षी नेता की मौत के बाद भी उनसे डरा हुआ है। उनका मानना है कि अधिकारी सार्वजनिक अंत्येष्टि नहीं चाहते क्योंकि यह पुतिन के खिलाफ नवलनी के आंदोलन के लिए समर्थन का प्रदर्शन होगा। उन्होंने पहले पुतिन को हत्यारा कहा था। उन्होंने कहा कि नवलनी के शव की स्वतंत्र फोरेंसिक जांच नहीं करने की अनुमति देना मतलब अपने कृत्यों को छिपाना है। गौरतलब है कि कई प्रमुख रूसी हस्तियों और कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों से शव को उसकी मां को सौंपने का अपील की थी, जो पिछले शनिवार को उत्तरी साइबेरिया की जेल कॉलोनी में पहुंची थी।

An investigator called Alexey’s mother an hour ago and gave her an ultimatum. Either she agrees to a secret funeral without a public farewell within 3 hours, or Alexey will be buried in the colony. She refused to negotiate with the IC, as they are not authorised to decide how and…
विज्ञापन विज्ञापन— Кира Ярмыш (@Kira_Yarmysh) February 23, 2024