फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kremlin envoy set to visit Miami for talks on US peace plan for Ukraine, Russia-Ukraine War

US Peace Plan: यूक्रेन युद्ध पर शांति योजना को लेकर अमेरिका-रूस के बीच बातचीत तेज, मियामी जाएंगे क्रेमलिन दूत

Thu, 18 Dec 2025 09:45 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 18 Dec 2025 09:45 PM IST
सार

US Peace Plan For Ukraine: रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग को खत्म करने के लिए अमेरिका की तरफ से प्रयासों को तेज कर दिया गया है। वहीं अमेरिका की तरफ से यूक्रेन युद्ध खत्म करने के बनाए गए शांति योजना पर बातचीत करने के लिए क्रेमलिन के दूत मियामी का दौरा करेंगे।

विज्ञापन
Kremlin envoy set to visit Miami for talks on US peace plan for Ukraine, Russia-Ukraine War
यूक्रेन शांति योजना पर अमेरिका-रूस के बीच बातचीत तेज - फोटो : ANI

विस्तार

यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका की प्रस्तावित शांति योजना पर बातचीत के तहत क्रेमलिन के एक वरिष्ठ दूत अमेरिका के मियामी शहर का दौरा करने वाले हैं। एक अमेरिकी अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इसी बीच, यूरोपीय संघ के नेता यूक्रेन की मदद के लिए बड़े कर्ज पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - कौन था जेफ्री एपस्टीन?: जिसके काले चिट्ठों की खुलेगी पोल, कभी रहा ट्रंप का करीबी; किन मामलों में फंसा-कैसे मरा
विज्ञापन


विटकॉफ और कुशनर से मिलेंगे विटकॉफ
रूस के सॉवरेन वेल्थ फंड के प्रमुख किरिल दिमित्रिएव शनिवार को मियामी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ और उनके दामाद जेरेड कुशनर से मुलाकात करेंगे। यह बैठक पहले सार्वजनिक रूप से घोषित नहीं की गई थी। इससे पहले विटकॉफ और कुशनर ने जर्मनी के बर्लिन में यूक्रेनी और यूरोपीय अधिकारियों से बातचीत की थी, जिसमें कीव की सुरक्षा गारंटी, क्षेत्रीय रियायतें और युद्ध समाप्त करने से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस अमेरिका के साथ संपर्क के लिए तैयार- पेस्कोव
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि रूस अमेरिका के साथ संपर्क के लिए तैयार है और बर्लिन में हुई बैठकों के नतीजों की जानकारी लेगा, हालांकि उन्होंने ज्यादा विवरण नहीं दिया। अमेरिकी प्रयासों के बीच रूस और यूक्रेन के रुख में अब भी बड़ा अंतर बना हुआ है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी दी है कि अगर यूक्रेन और उसके पश्चिमी सहयोगी रूस की मांगें नहीं मानते, तो मॉस्को अपने कब्जे वाले इलाकों को और बढ़ाने की कोशिश करेगा। रूस चाहता है कि यूक्रेन के चार प्रमुख क्षेत्रों और क्रीमिया प्रायद्वीप को रूसी क्षेत्र के रूप में मान्यता दी जाए, साथ ही यूक्रेन नाटो में शामिल होने की कोशिश छोड़े।


वहीं यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अगर अमेरिका और पश्चिमी देश नाटो जैसी सुरक्षा गारंटी देते हैं तो वे नाटो सदस्यता की मांग पर पुनर्विचार कर सकते हैं, लेकिन रूस की क्षेत्रीय मांगों को उन्होंने खारिज कर दिया है। जेलेंस्की ने यह भी कहा कि यूक्रेनी प्रतिनिधि शुक्रवार और शनिवार को अमेरिका में बातचीत करेंगे।

यह भी पढ़ें - Operation Southern Spear: अमेरिकी सेना का ड्रग तस्करों पर बड़ा हमला, चार कथित नार्को-आतंकवादी ढेर; वीडियो जारी

वार्ता के बीच दोनों तरफ से हमले जारी
इसी दौरान दोनों देशों के बीच हवाई हमले जारी रहे। यूक्रेन के अनुसार रूस ने रातभर में 82 ड्रोन दागे, जिनमें से अधिकांश को मार गिराया गया। वहीं रूस ने दावा किया कि उसने यूक्रेनी ड्रोन हमलों को नाकाम किया, हालांकि कुछ हमलों में जान-माल का नुकसान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed