फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kremlin dismisses rumours about Russian Foreign Minister Lavrov falling out of favour with Putin

Russia: 'विदेश मंत्री लावरोव के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के मतभेद नहीं..', क्रेमलिन ने अटकलों को किया खारिज

Fri, 07 Nov 2025 09:53 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 07 Nov 2025 09:53 PM IST
विज्ञापन
Kremlin dismisses rumours about Russian Foreign Minister Lavrov falling out of favour with Putin
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव - फोटो : एएनआई (फाइल)
क्रेमलिन ने शुक्रवार को उस दावे को खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया था कि रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के अब राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मतभेद चल रहे हैं। लावरोव को पुतिन के सबसे वफादार नेताओं में से एक माना जाता है। 
विज्ञापन


आज एक नियमित प्रेस ब्रीफिंग में राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा, इस तरह की रिपोर्ट में कोई सच्चाई नहीं है कि लावरोव अब पुतिन की पसंद से बाहर हो गए हैं। बेशक, लावरोव अब भी विदेश मंत्री के रूप में काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पांच साल पहले दिया था फंड, अब मिली ये नियुक्ति; जानें ब्रिटिश भारतीय मंत्री लिसा ने क्यों मांगी माफी
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच नवंबर को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की टेलीविजन प्रसारित बैठक में लावरोव गैरहाजिर रहे। जिसके बाद इस तरह के दावे किए जाने लगे किए पुतिन के उनके साथ मतभेद चल रहे हैं।

ड्यूमा स्पीकर की पहल पर क्रेमलिन की शीर्ष समिति ने इस संभावना पर चर्चा की कि अगर अमेरिका परमाणु परीक्षण पर प्रतिबंध वाले समझौते से बाहर निकलता है, तो रूस फिर से परमाणु परीक्षण शुरू करने पर विचार कर सकता है। 

लंदन के 'फाइनेंशियल टाइम्स' ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि 20 अक्तूबर को लावरोव और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के बीच बातचीत के बाद रूस-अमेरिका शिखर बैठक और रूस-यूक्रेन के बीच की वार्ताएं रद्द कर दी गईं।


ये भी पढ़ें: इंडोनेशिया के स्कूल परिसर में बनी मस्जिद में धमाके, बच्चों समेत 54 लोग घायल; तीन गंभीर

रूस के 'कोमर्सांट बिजनेस डेली' अखबार ने पेस्कोव के हवाले से कहा, यूक्रेन और यूरोप की तरफ से की गई उकसाने वाली कार्रवाइयों के कारण बातचीत की प्रक्रिया में बाधा आई है, जिससे समाधान की गति धीमी पड़ गई है। रूस और यूक्रेन के बीच भरोसे की कमी साफ दिखाई देती है। 

उन्होंने कहा कि हंगरी में रूस-अमेरिका शिखर सम्मेलन आयोजित करने के लिए गहन और सावधानीपूर्वक तैयारी की जरूरत है। दोनों पक्ष 'किसी स्तर पर' बुडापेस्ट में वार्ता आयोजित करने में रुचि रखेंगे। पेस्कोव ने कहा कि बुडापेस्ट में होने वाले इस शिखर सम्मेलन के समय को लेकर की जा रही भविष्यवाणियां बेबुनियाद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed