फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   known as ogre of ardennes Michel Fourniret died at the age of 79 in paris confessed 11 murders

फ्रांस: सीरियल किलर मिशेल फोरनिर्ट की मौत, खूंखार हरकतों के चलते कहा जाता था 'आर्डेनेस का नरपिशाच'

Tue, 11 May 2021 08:07 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 11 May 2021 08:07 AM IST
सार

आर्डेनेस के नरपिशाच के नाम से जाने जाने वाले फ्रांसीसी सीरियल किलर मिशेल फोरनिर्ट का अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।

विज्ञापन
known as ogre of ardennes Michel Fourniret died at the age of 79 in paris confessed 11 murders
फ्रांसीसी सीरियल किलर की जेल में मौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आर्डेनेस का नरपिशाच के नाम से प्रसिद्ध फ्रांसीसी सीरियल किलर मिशेल फोरनिर्ट की 79 साल की उम्र में जेल में ही मौत हो गई। इस हत्यारे ने 11 लोगों का कत्ल किया था, जिसमें ज्यादातर लड़कियां और युवा महिलाएं थीं। मिशेल आठ लोगों के हत्या के मामले में दो आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।

विज्ञापन


मिशेन फोरनिर्ट ने 11 हत्याएं कबूली
पेरिस के ला पीटी-सालिप्रीयर अस्पताल में मिशेल फोरनिर्ट ने सोमवार को अंतिम सांस ली। 28 अप्रैल को मिशेल को जेल के पास स्थित इस अस्पताल में भर्ती किया गया था। मिशेल ने 11 हत्याओं का कबूला है, इसमें ब्रिटिश छात्र जोएना पेरिस भी शामिल है। लेकिन इसके अलावा मिशेल के ऊपर कुछ लोगों को गायब करने का आरोप है। 
विज्ञापन


नौ साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म
मिशेल ने एक नौ साल की बच्ची एस्टेल मोजिन के साथ दुष्कर्म किया था और उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद साल 2003 में बेल्जियम में मिशेल को गिरफ्तार कर लिया गया था। मार्च 2020 में मिशेल ने उस बच्ची की हत्या को कबूला था, हालांकि अभी तक बच्ची के शव को ढूंढा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल संबंधी बीमारी और एल्जाइमर से जूझ रहा था मिशेल
सोमवार को पेरिस के अखबारों में यह खबर छपी कि मिशेल फोरनिर्ट को अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। इस दौरान मिशेल फोरनिर्ट दिल संबंधी बीमारी और एल्जाइमर से जूझ रहा था। वहीं डॉक्टर को उसे आर्टिफिशियल कोमा की स्थिति में रखना पड़ा। मिशेल की मौत के मामले में जांच की घोषणा कर दी गई। ऐसा फ्रांस में सामान्य तौर पर होता है, जब किसी कैदी की मौत हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed