फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Know why all Japanese are not happy with ten days long holiday

10 दिनों की 'छुट्टी' मिलने पर भी क्यों नाखुश हैं जापान के लोग

Tue, 30 Apr 2019 01:43 PM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Tue, 30 Apr 2019 01:43 PM IST
विज्ञापन
Know why all Japanese are not happy with ten days long holiday
जापान में चल रहा गोल्डन वीक - फोटो : social media

दुनिया में नौकरीपेशा लोगों के लिए एक साथ दस दिनों की छुट्टी मिल जाना किसी वरदान से कम नहीं होता है। जापान के लोगों को भी राष्ट्रीय उत्सव के लिए दस दिनों की छुट्टी मिली है। लेकिन यहां के लोग इससे खुश नहीं हैं। यहां नए युग की शुरुआत होने पर गोल्डन वीक के तरत ये छुट्टियां दी जाती हैं।


loader

दरअसल जापान में एक मई से नए युग की शुरुआत हो रही है। यहां एक परंपरा है, जो युग के साथ जुड़ी हुई है। यहां शुरू होने वाले नए युग का नाम है रीवा। जापान के राजा जब अपनी गद्दी छोड़ते हैं, तो उनके गद्दी छोड़ने के साथ ही एक युग का अंत हो जाता है। जो भी नया व्यक्ति राजा बनता है, उसके गद्दी संभालने के बाद से एक नए युग की शुरुआत होती है। 

जापान में फिलहाल आकीहीतो राजा हैं। उनके गद्दी छोड़ने के साथ ही 31 साल से चला आ रहा हाइसी युग खत्म हो जाएगा। वह क्रिसेनथेमम थ्रोन (ताज) को अपने बेटे क्राउन प्रिंस नारुहीतो को सौंपेंगे। ये युग एक मई, 2019 को खत्म होने वाला है। इसी खुशी में ये गोल्डन वीक मनाया जाता है। जिसे पूरा देश खुशी से मनाता है।

कौन हैं इससे दुखी?

एक्सपीडिया जापान द्वारा किए गए सर्वे में पता चला है कि काम करने वाली आधी आबादी इन लंबी छुट्टियों से नाखुश है। जो 27 अप्रैल से 6 मई तक चलेंगी। ऐसा ही एक अन्य सर्वे असाही अखबार ने किया है। जिसमें हाउसवाइफ और सेवानिवृत लोगों के विचार भी सम्मिलित किए गए हैं। इसमें पता चला है कि लंबी छुट्टियों से खुश होने वाले लोगों से अधिक संख्या उन लोगों की है, जो इनसे नाखुश हैं। 

इन नाखुश लोगों का कहना है कि इन छुट्टियों से केवल अमीर लोगों को ही खुशी मिलती है। बाकी लोगों को इतनी छुट्टियां नहीं चाहिए। ऐसे में यात्रा करना महंगा हो जाता है, पर्यटक स्थलों पर भीड़ हो जाती है, बैंक और कई चाइल्ड केयर सेंटर बंद रहते हैं, छोटे बिजनेस को संघर्ष करना पड़ता है। इन छुट्टियों से लोगों के बीच असमानता का पता चलता है, साथ ही कुछ लोगों को ओवरटाइम काम करना पड़ता है।

किन्हें नहीं मिलतीं छुट्टी?

जापान के कई सेवा उद्योगों में काम करने वाले लोगों को ये छुट्टी नहीं मिलती हैं। यहां श्रम बाजार में श्रमिकों की कमी के कारण इस दौरान इन लोगों को लंबी शिफ्ट में काम करना पड़ता है। इन उद्योगों में काम करने वाले लोग इस लंबी छुट्टी के समय को नरक और अमानवीय कह रहे हैं।

इन लोगों का कहना है कि किसी की दस दिनों की छुट्टी के बदले किसी और को कई शिफ्टों तक काम करना पड़ता है। ये लोग ट्विटर पर अपना दुख साझा कर रहे हैं। लोग सदियों से चली आ रही लंबी छुट्टियों की इस परंपरा को खत्म करने की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed