फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   King Sultan Muhammad of Malaysia resigned from the post

मलेशिया के राजा मोहम्मद पंचम ने दिया पद से इस्तीफा

Sun, 06 Jan 2019 10:18 PM IST
संदीप भट्ट भाषा, कुआलालंपुर
भाषा, कुआलालंपुर Published by: संदीप भट्ट Updated Sun, 06 Jan 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
King Sultan Muhammad of Malaysia resigned from the post

मलेशिया के शाह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। देश के इतिहास में यह पहला ऐसा मामला है। शाही अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। सुल्तान मोहम्मद पंचम के इस्तीफे की घोषणा से कई सप्ताह से चल रही उन अटकलों पर विराम लग गया है जो उनके चिकित्सीय अवकाश पर जाने के बाद से लगाई जा रही थीं।

विज्ञापन


ब्रिटेन से 1957 में आजादी मिलने के बाद मुस्लिम बहुल वाले देश में यह किसी शाह का पद से इस्तीफा देने का पहले मामला है। गौरतलब है कि शाह ने नवंबर के शुरूआत में दो माह की छुट्टी ली थी जिसके बाद अफवाहें फैलने लगीं थीं उन्होंने रूस की एक पूर्व ब्यूटी क्वीन से विवाह कर लिया है।
विज्ञापन


रॉयल हाउसहोल्ड के नियंत्रक वान अहमद दहलान अब्दुल अजीज के हस्ताक्षर वाले एक बयान में कहा गया, ‘‘शाह मलेशिया की जनता से कहते हैं कि एकता, सहनशीलता और मिल कर काम करने के लिए एकजुट रहें।’’ इसमें यह नहीं बताया गया कि 49 वर्षीय शाह ने पद से इस्तीफा क्यों दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed