फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   King Charles Coronation 50p coins issued in britain

Britain: किंग चार्ल्स के 50 पेंस के राज्याभिषेक सिक्के ब्रिटेन में किए जारी, रॉयल मिंट ने कहा- यह विशेष क्षण

Thu, 10 Aug 2023 08:10 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 10 Aug 2023 08:10 PM IST
सार

किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक को चिह्नित करने वाला एक विशेष 50 पेंस का सिक्का गुरुवार से पूरे ब्रिटेन में प्रचलन में आना शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
King Charles Coronation 50p coins issued in britain
King Charles Coronation 50p coins - फोटो : Twitter

विस्तार

किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक को चिह्नित करने वाला एक विशेष 50 पेंस का सिक्का गुरुवार से पूरे ब्रिटेन में प्रचलन में आना शुरू हो जाएगा। ब्रिटेन के रॉयल मिंट ने कहा कि पूरे देश में डाकघर और बैंक शाखाओं को पांच मिलियन 50 पेंस के सिक्के प्राप्त होंगे, जो 6 मई को ब्रिटिश सम्राट के राज्याभिषेक का जश्न मनाने के लिए डिजाइन किए गए हैं। 

विज्ञापन


रॉयल मिंट में स्मारक सिक्के के निदेशक रेबेका मॉर्गन ने कहा कि यह देश के लिए एक विशेष क्षण है, क्योंकि जनता को इसमें एक इतिहास के बदलाव को देखने का अवसर मिलेगा। यह राजा के आधिकारिक सिक्के के चित्र के साथ प्रचलन में आने वाला दूसरा 50 पेंस का सिक्का है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रॉयल मिंट को अल्फ्रेड द ग्रेट के बाद से हर ब्रिटिश सम्राट के लिए सिक्के बनाने का सम्मान मिला है और हमें महामहिम के आधिकारिक सिक्के की शुरुआत के साथ उस लंबे इतिहास को जारी रखने पर गर्व है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि राज्याभिषेक को चिह्नित करने वाले यह सिक्के ब्रिटिश इतिहास में रुचि रखने वाले लोगों को आकर्षित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रॉयल मिंट कॉइन डिजाइनर नताशा जेनकिंस द्वारा डिजाइन किए गए नए 50 पेंस के सिक्के के पीछे की ओर, लंदन में ऐतिहासिक वेस्टमिंस्टर एब्बे को दर्शाया गया है, जो राजा के राज्याभिषेक के स्थान की ओर इशारा करता है। डिजाइन के केंद्र में राजा का आधिकारिक सिफर है, जो वेस्टमिंस्टर एब्बे में राजा का ताज पहनाए जाने का प्रतिनिधित्व करता है।

प्रचलन में आने वाले सभी 50 पेंस के सिक्कों में राजा का बिना ताज के चित्र होगा और यह सिक्का इस साल की शुरुआत में जनता के लिए अनावरण किए गए स्मारक राज्याभिषेक सिक्कों से भिन्न होगा।  इस साल की शुरुआत में, रॉयल मिंट ने राजा के राज्याभिषेक को चिह्नित करते हुए एक स्मारक सिक्का श्रृंखला का अनावरण किया था, जिसके बारे में उसका कहना है कि यह दुनिया भर में लोकप्रिय साबित हुआ है और 89 देशों के संग्रहकर्ताओं ने इन्हें खरीदा है।


हालांकि दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की प्रतिमा वाले ब्रिटेन के सभी सिक्के वैध मुद्रा और सक्रिय प्रचलन में रहेंगे। ऐतिहासिक रूप से, ब्रिटेन में विभिन्न राजाओं के चित्र वाले सिक्कों का एक साथ प्रचलन होता रहा है। रॉयल मिंट ने कहा कि समय के साथ इन सिक्कों को क्षतिग्रस्त या खराब होने पर बदल दिया जाएगा और अतिरिक्त सिक्कों की मांग को पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed