{"_id":"5c5a7751bdec2273a92492b7","slug":"kim-will-be-meeting-in-vietnam-on-27-28-february-trump","type":"story","status":"publish","title_hn":"किम के साथ 27-28 फरवरी को वियतनाम में दूसरी शिखर वार्ता : डोनाल्ड ट्रंप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
किम के साथ 27-28 फरवरी को वियतनाम में दूसरी शिखर वार्ता : डोनाल्ड ट्रंप
Wed, 06 Feb 2019 01:12 PM IST
संदीप भट्ट
भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन
Published by: संदीप भट्ट
Updated Wed, 06 Feb 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
donald trump
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि वह उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन के साथ फरवरी अंत में वियतनाम में दूसरी शिखर वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
यह शिखर वार्ता 27-28 फरवरी को होगी। किम और ट्रंप ने पिछले साल सिंगापुर में मुलाकात की थी। दोनों देशों के नेताओं के बीच यह पहली शिखर वार्ता थी।
वार्षिक ‘स्टेट ऑफ यूनियन’ संबोधन में ट्रंप ने कहा कि कोरियाई प्रायद्वीप में शांति स्थापित करने के लिए उनके प्रशासन के प्रयासों में प्रगति हुई है।
ट्रंप का यह दूसरा ‘स्टेट ऑफ यूनियन’ संबोधन है।
राष्ट्रपति ने कहा कि हालांकि अभी काफी काम किया जाना है लेकिन उनके उत्तर कोरियाई नेता के साथ रिश्ते ‘अच्छे’ हैं।
ट्रंप ने हालांकि प्योंगयांग के साथ बढ़े तनाव के खतरों के बारे में भी आगाह किया।
ट्रंप ने कहा, ‘‘अगर मैं अमेरिका का राष्ट्रपति नहीं चुना गया होता, तो मेरे ख्याल से अभी हम उत्तर कोरिया के साथ एक बड़े युद्ध की स्थिति में होते।’’
उत्तर कोरिया के साथ बातचीत में अहम अमेरिकी मध्यस्थ स्टीफन बीगन और प्योंगयांग के उनके समकक्ष के बीच बुधवार को मुलाकात होने की संभावना है।
‘रायटर्स’ की एक खबर के अनुसार उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि किम होक-चोल के साथ उनकी वार्ता से कुछ ठोस निकलकर आ पाएगा।