फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kim Jong Un top theories on whats going on With north korean leader and how he showed up again

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को लेकर अब तक लगाए गए ये कयास

Mon, 18 May 2020 08:32 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 18 May 2020 08:32 AM IST
सार

  • किम के अचानक गायब हो जाने पर कई तरह की अटकलें लगाई गईं।
  • सबसे पहले उनके दिल की सर्जरी होने और फिर गंभीर हालत में होने की खबरें सामने आईं।
  • इसके बाद कयास लगाए गए कि सैन्य अभ्यास के दौरान वे घायल हो गए हैं।
  • तमाम खबरों के बीच किम दुनिया के सामने आए लेकिन उनके यूं गायब होने की वजह का पता नहीं चला।

विज्ञापन
Kim Jong Un top theories on whats going on With north korean leader and how he showed up again
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन अपने दादा किम सुंग-2 के जन्मोत्सव से गायब थे, जिसके कारण कई तरह के कयास लगाए गए। दो हफ्ते बाद 36 साल के नेता कहां हैं यह दुनिया के महान रहस्यों में से एक बन गया। इंटरनेट कई तरह की रिपोर्ट्स, सैटेलाइट तस्वीरों और गुमनाम खबरों से भर गया। इसी बीच अचानक दो मई को किम दुनिया के सामने आए। उन्होंने राजधानी प्योंगयांग के पास सुचोन में एक फर्टिलाइजर कंपनी का उद्धघाटन किया। ऐसे में हम आपको बताते हैं उनके बारे में लगाई गई संभावित अटकलें क्या थीं।

विज्ञापन

दिल की सर्जरी


सबसे पहले ऐसी खबरे आईं कि किम का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। डेली एनके, सियोल स्थित न्यूज आउटलेट जो उत्तर कोरिया के लोगों के बारे में जानकारी इकट्ठा करता है उसने 20 अप्रैल को जानकारी दी कि किम दिल की सर्जरी हुई और अब वे ठीक हो रहे हैं। एक अज्ञात शख्स के हवाले से प्रकाशित हुई इस रिपोर्ट में कई तरह के विवरण शामिल थे। जिसमें यह भी बताया गया था कि किम का ह्यांगसान मेडिकल सेंटर में इलाज चल रहा है। हालांकि सरकार ने इसकी पुष्टि नहीं की।
विज्ञापन


सामान्य गतिविधि में लिप्त हैं किम
इसके बाद खबर आई कि किम देश के ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी सामान्य गतिविधियों में लिप्त हैं। जहां उनके करीबी उनके साथ हैं। फिर दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के विशेष सलाहकार मून चुंग-इन ने फॉक्स न्यूज को बताया कि किम जोंग जिंदा और ठीक हैं। उन्होंने बताया कि किम 13 अप्रैल से वोनसान में स्थित कोस्टल रिजॉर्ट में रह रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य को गंभीर खतरा
सीएनएन के किम की सेहत को लेकर एक लेख प्रकाशित किया। जिसमें बताया गया कि अमेरिका उन खुफिया जानकारी की निगरानी कर रहा है जिसमें कहा गया था कि किम सर्जरी के बाद गंभीर खतरे में हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी अधिकारियों ने कहा था कि किम की हालत गंभीर है लेकिन वह उनके स्वास्थ्य की वर्तमान परिस्थिति के बारे में अनिश्चित थे।

ट्रंप ने रिपोर्ट्स को बताया गलत

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनका मानना है कि सीएनएन की रिपोर्ट गलत और पुराने दस्तावेजों पर आधारित है। इसके बाद रॉयटर्स ने कहा कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने मेडिकल विशेषज्ञों की एक टीम उत्तर कोरिया भेजी है ताकि किम की सेहत पर सलाह दी जा सके। हालांकि चीन के विदेश मंत्रालय ने इससे मना कर दिया और कहा कि हमने कोरोना वायरस की जांच के लिए रीजेंट्स (अभिकर्मक) भेजे हैं। एक बार फिर ट्रंप ने कहा उन्हें किम की सेहत की जानकारी है और वे इसके बारे में अभी बात नहीं कर सकते हैं।

कोरोना वायरस और सामाजिक दूरी
चीन ने कोरोना वायरस की जांच के लिए मेडिकल टीम भेजी थी जबकि उत्तर कोरिया का कहना है कि उसके देश में वायरस के संक्रमण का मामला नहीं है। जबकि देश में हजारों लोगों को क्वारंटीन (एकांतवास) किया गया है। दक्षिण कोरिया में अमेरिका के शीर्ष जनरल ने कहा कि उत्तर कोरिया में कोरोना के मामले हैं। सियोल स्थित जूंगआंग अखबार ने कहा कि उत्तर कोरिया के नेता सेल्फ क्वारंटीन में हैं। अखबार ने एक शख्स के हवाले से कहा कि किम के स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है। उनके एक बॉडीगार्ड की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके कुछ दिन बाद खबर आई कि कोरिया ने एक स्थान पर तीन से ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी है और सामाजिक दूरी के नियम जारी किए गए हैं।

सैन्य अभ्यास
संभावनाओं के बीच एक ट्रेन की सैटेलाइट तस्वीर सामने आई जो स्थानीय रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी। वेबसाइट 38 ने इन तस्वीरों का विश्लेषण किया और कहा कि इस ट्रेन का इस्तेमाल उत्तर कोरिया के नेताओं द्वारा किया जाता है। यहां कई तरह की सैन्य गतिविधियां देखी गई। जिसमें मिसाइल परीक्षण और फाइटर जेट युद्धाभ्यास शामिल है। उत्तर कोरिया से भागे और अमेरिका में रह रहे शख्स री जोंग हो ने बताया कि किम सैन्य अभ्यास के दौरान घायल हो गए हैं।

ध्यान आकर्षित करना

दक्षिण कोरिया के सांसद यून सांग-ह्यून जो अंतर-कोरियाई संबंधों की समिति की अध्यक्षता करते हैं उन्होंने कहा कि किम ध्यान आकर्षित करने के लिए ये सब कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया के नेता कुछ हफ्तों में जनता के सामने आएंगे और सत्ता और संभावित उत्तराधिकारियों को लेकर जारी बहस खत्म कर देंगे। उन्होंने कहा, 'किम उस तरह से देश नहीं चला रहे हैं जैसा कि वह चलाते हैं।'

अचानक सामने आए किम
किम को लेकर जारी अटकलों के बीच दुनिया को कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिला। लेकिन दो मई को वे अचानक लोगों के बीच नजर आए। उन्होंने राजधानी प्योंगयांग के पास सुचोन में एक फर्टिलाइजर कंपनी का उद्धघाटन किया। इससे पहले 2014 में भी किम छह हफ्तों के लिए गायब थे। जिसके बाद कई तरह की बातें होने लगी थीं। इसके बाद भी वे अचानक सभी के बीच आए और उनके गायब होने का कभी कोई कारण नहीं दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed