{"_id":"5f08d5738ebc3e638c7724ca","slug":"kim-jong-un-sister-kim-yo-jong-says-she-doubts-another-us-north-korea-summit-will-occurs-in-this-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"किम जोंग की बहन राष्ट्रपति ट्रंप से हुई निराश, कहा- हमें उनसे किसी तरह की उम्मीद नहीं","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
किम जोंग की बहन राष्ट्रपति ट्रंप से हुई निराश, कहा- हमें उनसे किसी तरह की उम्मीद नहीं
Sat, 11 Jul 2020 02:24 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 11 Jul 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
किम यो जोंग और डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन की बहन ने शुक्रवार को कहा कि इस साल उन्हें उनके भाई के अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करने की कोई उम्मीद नहीं है। किम यो जोंग ने कहा कि उत्तर कोरिया के पास ट्रंप को हाई प्रोफाइल बैठकों का तोहफा देने की कोई वजह नहीं है जबकि उसे इसके बदले में कुछ भी ठोस नहीं मिल रहा है।
किम जोंग की बहन के हवाले से उत्तर कोरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी केसीएनए ने एक बयान में परमाणु कूटनीति को सक्रिय रखने के लिए अमेरिका द्वारा अहम छूट दिए जाने के वादे का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ‘लेकिन साथ ही आपको नहीं पता कि कब क्या हो जाए।
किम यो जोंग ने कहा कि कोई भी हैरान करने वाली बात हो सकती है और यह दोनों शीर्ष नेताओं के फैसले पर निर्भर करता है। किम की बहन ने कहा कि अगर शिखर वार्ता की जरूरत होती है तो यह अमेरिका की जरूरत है जबकि उत्तर कोरिया के लिए यह अव्यावहारिक है और इससे हमें कोई फायदा नहीं है। किम यो जोंग अपने भाई की विश्वासपात्र हैं और हाल फिलहाल में वह उत्तर कोरियाई मामलों में काफी सक्रिय रही हैं।
विज्ञापन
एशिया में हैं शीर्ष अमेरिकी अधिकारी
किम की बहन का यह बयान ऐसे समय में आया है जब कोरिया मामलों के अमेरिका के शीर्ष अधिकारी एशिया में हैं। अमेरिकी उप विदेश मंत्री स्टीफन बीगन सियोल में दक्षिण कोरियाई अधिकारियों से मुलाकात करने के बाद जापान गए हैं। सियोल में उन्होंने उत्तर कोरिया के एक वरिष्ठ परमाणु वार्ताकार पर पुरानी सोच पर अटके रहने का आरोप लगाया है।