{"_id":"5c1dc548bdec2256e517e5a4","slug":"kim-jong-un-shoots-donald-trump-south-korean-art-satire","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या सच में तानाशाह किम जोंग ने मारी डोनाल्ड ट्रंप को गोली?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
क्या सच में तानाशाह किम जोंग ने मारी डोनाल्ड ट्रंप को गोली?
Sat, 22 Dec 2018 10:32 AM IST
Shilpa Thakur
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Sat, 22 Dec 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
आर्ट शो का एक दृश्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के हाथ में बंदूक है, और सामने पड़ा है अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मृत शरीर। किम के पीछे लगे स्लोगन पर लिखा है, "द शो मस्ट गो ऑन।" ये सब देखने में काफी हैरान करने वाला है, लेकिन डरें नहीं, यह मात्र एक आर्ट शो का दृश्य है। जिसका आयोजन दक्षिण कोरिया में हुआ है। वहीं किम और ट्रंप के रूप में दिख रहे ये कलाकार महज पुतले हैं।
विज्ञापन
कोरियाई प्रयद्वीप पर हो रही राजनीति को दर्शाने वाले इस शो को कई लोगों ने पसंद किया। वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे, जिन्हें ये पसंद नहीं आया। दुनिया के दो बड़े नेताओं को दर्शाने वाले इस शो का आयोजन दक्षिण कोरिया के कलाकार लिम यंग-सुन ने किया। दोनों नेताओं के बीच सिंगापुर में हुई वार्ता से पहले दोनों ही एक दूसरे को न केवल युद्ध की धमकी देते थे बल्कि निजी हमले करने से भी पीछे नहीं हटते थे।
विज्ञापन
परमाणु हथियारों पर दोनों देशों के रिश्ते कुछ ठीक नहीं थे लेकिन इस वार्ता के बाद रिश्तों में सुधार हुआ। इनकी वार्ता से पहले दुनिया की निगाहें इन दोनों पर ही थीं। इस शो में एक फिल्म सेट भी बनाया गया।
विज्ञापन
जिसमें पहले दिखाया गया कि किम और ट्रंप दोस्त हैं। बाद में दोनों के बीच पैसों को लेकर झगड़ा हो जाता है। इसके बाद किम को ट्रंप द्वारा अधिक ब्याज मांगे जाने पर गुस्सा आ जाता है और वह ट्रंप को गोली मार देते हैं।