फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kim Jong Un Publicly Executes Citizen By Firing Squad For Breaking Coronavirus Restriction Rules In North Korea

किम जोंग उन का तुगलकी फरमान, कोरोना नियम तोड़ने पर आरोपी को सरेआम गोलियों से भुनवाया

Sat, 05 Dec 2020 01:13 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 05 Dec 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
Kim Jong Un Publicly Executes Citizen By Firing Squad For Breaking Coronavirus Restriction Rules In North Korea
किंग जोंग उन (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

उत्तर कोरिया के तानाशाह शासक किंग जोंग उन अपनी क्रूरता और सनक के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। एक बार फिर उनकी क्रूरता की चर्चा दुनियाभर में हो रही है। इस बार मामला कोरोना वायरस से जुड़ा हुआ है। दरअसल, कोरोना का नियम तोड़ने पर किम ने आरोपी को सरेआम गोलियों से भुनवा दिया। 

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए उत्तर कोरिया में कड़ा प्रतिबंध लागू है। नियम का पालन नहीं करने वाले लोगों को कड़ी सजा भी दी जा रही है। इसमें मौत की सजा भी शामिल है। हालांकि, उत्तर कोरिया में मौत की सजा देने को आम माना जाता है। 
विज्ञापन



गोलियां से भुनवाने का तुगलकी फरमान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर कोरिया में हाल ही में एक व्यक्ति को सिर्फ इसलिए जान गंवानी पड़ी, क्योंकि उसने कोविड-19 को लेकर लगाए गए प्रतिबंधों का उल्लंघन किया था। सनकी किम इस उल्लंघन से इस कदर नाराज हो गए कि उन्होंने आरोपी व्यक्ति को मौत की सजा का तुगलकी फरमान जारी कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के बीच बना रहे डर इसलिए गोली मारी गई
रेडियो फ्री एशिया के हवाले से अंग्रेजी अखबार डेली मेल ने लिखा कि कोरोना नियमों को लेकर लोगों के बीच डर पैदा करने के लिए किम के आदेश पर 28 नवंबर को उत्तर कोरिया की सेना ने एक व्यक्ति को सार्वजनिक रूप से गोलियों से भून दिया। 

आरोपी व्यक्ति को लेकर बताया गया कि उस पर आरोप है कि उसने प्रतिबंधों को तोड़ते हुए उत्तर कोरिया में चीनी सामानों की तस्करी की। ऐसा करते हुए उसे स्थानीय सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद फायरिंग स्कॉड ने उसे सरेआम गोली मार दी। बता दें कि कोरोना के मद्देनजर उत्तर कोरिया ने अपनी सीमा को मार्च महीने से ही आधिकारिक रूप से बंद करके रखा हुआ है।

एंटी एयरक्राफ्ट बंदूकें सीमा पर तैनात 
वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि किम जोंग उन ने नागरिकों में खौफ पैदा करने के लिए चीन से सटी अपनी सीमा पर एंटी एयरक्राफ्ट बंदूकों को तैनात किया हुआ है। इन हथियारों को सीमा पर तैनात करते हुए आदेश दिया गया है कि एक किमी दायरे में किसी भी व्यक्ति को देखते ही गोली मार दिया जाए।  

 
उत्तर कोरिया ने कहा- अभी नहीं मिला कोरोना का एक भी मामला
उत्तर कोरिया ने आधिकारिक रूप से दावा किया है कि उसके देश में कोरोना वायरस का एक भी मामला रिपोर्ट नहीं किया गया है। लेकिन दुनियाभर के देशों को उसके इस दावे पर शक है। विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर कोरिया में कड़े सेंसरशिप लागू हैं, इसलिए सूचनाओं का बाहर निकलना बेहद मुश्किल है। ऐसे में सरकारी दावे की पुष्टि नहीं की जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed