फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kim Jong Un Of North Korea Becomes The General Secretary Of The Ruling Party

दिवंगत दादा और पिता की राह पर चले किम जोंग, सत्तारूढ़ पार्टी में मिला अहम पद

Mon, 11 Jan 2021 06:00 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, सोल।
पीटीआई, सोल। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 11 Jan 2021 06:00 PM IST
विज्ञापन
Kim Jong Un Of North Korea Becomes The General Secretary Of The Ruling Party
किम जोंग उन - फोटो : पीटीआई

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन को सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी का महासचिव बनाया गया है। इस पद पर पहले उनके दिवंगत पिता और दादा भी काबिज रह चुके हैं। संभवत: यह कदम बढ़ती आर्थिक चुनौतियों के बीच उनकी ताकत को और मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है। सरकारी मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी। सत्तारूढ़ दल की 2016 के बाद हुई पहली कांग्रेस में उन्हें इस पद से नवाजा गया है।

विज्ञापन


बैठक में किम ने और आधुनिक परमाणु हथियार बनाने का संकल्प लिया, आर्थिक विकास के लक्ष्यों का खुलासा किया और पार्टी अधिकारियों में फेरबदल किया। लेकिन पर्यवेक्षकों को संदेह है कि इससे उत्तर कोरिया की कठिनाइयों का ठोस समाधान हो सकेगा जिसमें कोरोना वायरस के कारण लगा आर्थिक झटका, प्राकृतिक आपदा और अमेरिका के नेतृत्व में बार-बार लगाया जाने वाला प्रतिबंध शामिल है।
विज्ञापन


कोरिया की आधिकारिक ‘सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ के मुताबिक कांग्रेस ने रविवार को बैठक के छठे दिन किम को नए पद से नवाजा। कांग्रेस के बयान में कहा गया कि किम ने देश के परमाणु निर्माण योजना को पूरा करने के ऐतिहासिक मिशन को अंजाम दिया है। किम पहले से ही पार्टी के शीर्ष नेता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2016 में पार्टी कांग्रेस के दौरान उन्हें पार्टी का अध्यक्ष नामित किया गया था और उससे पहले उन्होंने प्रथम सचिव के पद के साथ पार्टी का नेतृत्व किया। लेकिन वंशवादी शासन वाले देश में महासचिव पद को सांकेतिक रूप से ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि यह पद उनके पिता किम जोंग इल और दादा किम इल सुंग के पास भी था।


किम जोंग उन ने 2011 में जब अपने पिता के निधन के बाद देश का नेतृत्व संभाला तो कुछ विदेशी विशेषज्ञों ने सत्ता पर उनकी पकड़ को लेकर संदेह जताया। लेकिन शुक्रवार को 37 वर्ष के हुए किम ने कुछ हाई प्रोफाइल लोगों को फांसी देकर और अपने विरोधियों को रास्ते से हटाकर सत्ता पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed