फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Khmer Rouge jailer beaten to death 16000 Cambodians dies aged 77

खमेर रूज के मुख्य जेलर कियांग की 77 की उम्र में मौत, 16 हजार लोगों की हत्या करने का था दोषी

Thu, 03 Sep 2020 02:07 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नोम पेन्ह
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नोम पेन्ह Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 03 Sep 2020 02:07 AM IST
विज्ञापन
Khmer Rouge jailer beaten to death 16000 Cambodians dies aged 77
Kaing Guek Eav - फोटो : social media

कंबोडिया के तानाशाह खमेर रूज के शासन में रहे मुख्य जेलर के पद पर कार्यरत कियांग गुयेक इआव की 77 साल की उम्र में मौत हो गई। कियांग 16 हजार कंबोडियाई नागरिकों की जेल में यातना देकर हत्या करने का दोषी था।

विज्ञापन


कियांग को डच के नाम से भी जाना जाता था और वीभत्स अपराध के मामले में वह उम्र कैद की सजा काट रहा था। खमेर रूज के शासन के दौरान हुए अपराधों की सुनवाई करने वाले न्यायाधिकरण के प्रवक्ता नेथ फियकत्रा के अनुसार कियांग की मौत बुधवार सुबह कंबोडिया के एक अस्पताल में हुई।
विज्ञापन


वर्ष 2013 में न्यायाधिकरण ने उसे कंदाल प्रांतीय जेल में तबादला कर दिया था। जेल प्रमुख चैत सिनयांग ने बताया कि कियांग को सांस लेने में परेशानी होने पर सोमवार को कंबोडियन सोवियत फ्रेंडशिप अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि संयुक्त राष्ट्र समर्थित न्यायाधिकरण में वर्ष 2009 में हुई सुनवाई में कियांग खमेर रूज शासन का पहला शीर्ष अधिकारी था जिसे सजा सुनाई गई। 1970 के दशक में खमेर रूज एक क्रूर शासक के रूप में जाना जाता था।  इसके शासन के दौरान 17 लाख लोगों की मौत हुई थी जो कंबोडिया की उस समय की कुल आबादी की 25 फीसदी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed