{"_id":"5c7f0b31bdec221424305c3d","slug":"khashoggi-body-burns-in-oven-al-jazeera-took-interview","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंदूर में जला दिए गए खशोगी के शव के टुकड़े, अल जजीरा ने लिया इंटरव्यू","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
तंदूर में जला दिए गए खशोगी के शव के टुकड़े, अल जजीरा ने लिया इंटरव्यू
Wed, 06 Mar 2019 05:20 AM IST
sapna singla
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: sapna singla
Updated Wed, 06 Mar 2019 05:20 AM IST
विज्ञापन
jamal khashoggi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सऊदी अरब मूल के अमेरिकी पत्रकार जमाल खशोगी को लेकर एक और चौंकाने वाला खुलासा अल जजीरा अखबार ने किया है। इस खबर के मुताबिक खशोगी को मारने की योजना काफी सूक्ष्म ढंग से बनाई गई और हत्याकांड के बाद उन्हें एक बहुत बड़े तंदूर में जलाकर शरीर खत्म कर दिया गया। यह पूरी तैयारी पहले से ही कर ली गई थी।
विज्ञापन
इस संबंध में अल जजीरा अखबार ने तंदूर बनानेवाले एक श्रमिक का इंटरव्यू लिया है। श्रमिक ने बताया कि खशोगी के शरीर को पूरी तरह से जलाकर खत्म करने के लिए बहुत बड़ा तंदूर बनाया गया था जिसका आकार काफी बड़ा था। इस तंदूर पर 1000 डिग्री तक के तापमान का असर नहीं पड़ सकता था। रिपोर्ट के मुताबिक दूतावास में खशोगी की हत्या के बाद शव के टुकड़े करने के बाद उसे तंदूर में जलाया गया। इस डाक्यूमेंट्री में दूतावास की दीवारों पर खशोगी के खून के छींटे मिलने का दावा भी किया गया है, जिसका दोबारा रंग-रोगन कराया गया। बता दें कि पिछले साल 2 अक्तूबर को खशोगी की हत्या हुई थी।
विज्ञापन
उसी तंदूर में मीट भी पकाया गया
अलजजीरा ने तुर्की के वरिष्ठ अधिकारियों, खशोगी के मित्रों समेत काफी लोगों से चर्चा की। खशोगी मौत मामले की जांच करनेवाले अधिकारियों ने अखबार को बताया कि हत्या के सभी सबूत मिटाने के लिए जिस तंदूर में खशोगी के शरीर के टुकड़े जलाए गए, बाद में उसमें मीट भी पकाया गया था।
विज्ञापन