फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Khalilzad messenger of peace talks with Taliban will have to give testimony in usa Parliament

वॉशिंगटनः तालिबान के साथ शांति वार्ता के दूत खलीलजाद को संसद में देनी होगी गवाही

Fri, 06 Sep 2019 09:44 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 06 Sep 2019 09:44 PM IST
विज्ञापन
Khalilzad messenger of peace talks with Taliban will have to give testimony in usa Parliament
जलमय खलीलजाद - फोटो : Twitter
अफगानिस्तान संकट पर तालिबान के साथ अमेरिकी वार्ताकार दूत जलमय खलीलजाद को अब बातचीत की सारी जानकारी अमेरिकी संसद कांग्रेस को देनी होगी। अमेरिकी कांग्रेस की शीर्ष समिति ने इस बाबत उन्हें संसद में पेश होकर गवाही देने को कहा है। यह नोटिस इसलिए अहम है क्योंकि खलीलजाद दो बार इस संबंध में विदेश मामलों की समिति के अनुरोध को नजरअंदाज कर चुके हैं। फिलहाल, तालिबान के साथ होने वाले समझौते का मसौदा सभी पक्षकारों को भेजा गया है।
विज्ञापन


अमेरिकी कांग्रेस में विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष इलियट एंजेल इसकी सुनवाई करेंगे। एंजेल ने खलीलजाद को विदेश मंत्रालय से शांति वार्ता के तथ्यों को न छुपाने को कहा है। खलीलजाद को इसी माह के अंत में ब्योरा पेश करने को कहा है ताकि देश के नागरिकों को तालिबान के साथ वार्ता की रूपरेखा, संभावित खतरे और लंबे समय से विचाराधीन मामलों के बारे में पूरी जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा, अफगानिस्तान में युद्ध के करीब दो दशक हो गए हैं और हम सभी इसकी समाप्ति चाहते हैं, लेकिन हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम शांति वार्ता कर रहे हैं, केवल सैनिकों की वापसी नहीं। एंजेल ने कहा, इस गवाही से मामले की प्रगति को समझने में मदद मिलेगी और पारदर्शिता आएगी।
विज्ञापन

 
  खलीलजाद पर सख्त रुख

अमेरिकी कांग्रेस में विदेश मामलों की समिति ने दो बार खलीलजाद को अफगानिस्तान में तालिबान से शांति वार्ता की जानकारी साझा करने का अनुरोध किया लेकिन उन्होंने लगातार इस पर कोई जवाब नहीं दिया। इस पर समिति के अध्यक्ष इलियट एंजेल ने कहा कि शीतयुद्ध के बाद अमेरिका व अफगानिस्तान दोनों देशों के नागरिकों को यह जानने का हक है कि इस बारे में राजनयिक रणनीति क्या है? एंजेल ने कहा, मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि खलीलजाद गवाही के लिए उपस्थिति वैकल्पिक नहीं है। उन्होंने आगाह किया है कि अगर खलीलजाद उपस्थित नहीं होंगे तो वह इस बार अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed