{"_id":"6ac0f01af3517005f601c789","slug":"kenya-mombasa-road-accident-catholic-pilgrims-death-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"केन्या में भीषण सड़क हादसा: मोम्बासा में 17 तीर्थयात्रियों की मौत, जानें हाईवे पर कैसे टकराई कई गाड़ियां?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
केन्या में भीषण सड़क हादसा: मोम्बासा में 17 तीर्थयात्रियों की मौत, जानें हाईवे पर कैसे टकराई कई गाड़ियां?
Sat, 03 Oct 2026 05:38 PM IST
अमन मौर्या
पीटीआई, नैरोबी, केन्या
पीटीआई, नैरोबी, केन्या
Published by: अमन मौर्या
Updated Sat, 03 Oct 2026 05:38 PM IST
सार
केन्या के मोम्बासा में ओवरटेकिंग के दौरान भीषण हादसा हो गया। तीर्थयात्रियों को ले जा रही वैन में सवार 17 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अफ्रीकी देश केन्या के तटीय शहर मोम्बासा में शनिवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में 17 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हाईवे पर कई गाड़ियों के बीच हुई जोरदार टक्कर को इस हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है। मृतकों में ज्यादातर लोग तीर्थयात्री थे जो वैन से प्रार्थना स्थल जा रहे थे।
ये भी पढ़ें: कनाडा: भारतीय मूल के पांच लोग गिरफ्तार; जबरन वसूली, गोलीबारी और ड्रग्स तस्करी समेत कई आरोप; पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस ने क्या कहा?
स्थानीय पुलिस के मुताबिक, सलामा इलाके में यह घटना आधी रात के बाद हुई, जब एक ट्रक ड्राइवर ने दूसरे ट्रक से आगे निकलने (ओवरटेक) की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहा। इस दौरान तीर्थयात्रियों को ले जा रही वैन समेत कई गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई। पुलिस ने बताया कि वैन में सवार ड्राइवर और 16 यात्रियों (जिनमें ज्यादातर महिलाएं थीं) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मोम्बासा के कैथोलिक आर्चडायोसिस के आर्कबिशप मार्टिन किवुवा ने बताया कि ये तीर्थयात्री केन्या की राजधानी नैरोबी के पश्चिम में स्थित नाकुरू काउंटी में एक प्रार्थना स्थल पर जा रहे थे। आर्कबिशप ने इस हादसे को लेकर दुख जताया। उन्होंने हादसे में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिवारों के लिए दुआ मांगी।
ये भी पढ़ें: आईआईटी बॉम्बे छात्र आत्महत्या मामला: साहिल के पिता आजाद मैदान में क्यों नहीं कर पाएंगे प्रदर्शन? वकील ने बताया
अफ्रीका में बनी आम समस्या
बता दें कि इस प्रकार की सड़क दुर्घटनाएं पूरे अफ्रीका महाद्वीप में एक बड़ी समस्या बन गई है। अक्सर खराब रखरखाव वाली गाड़ियों, तेज रफ्तार और सड़कों की खराब हालत को इन दुर्घटनाओं की वजह माना जाता है।