फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kennedy says COVID vaccines no longer recommended for healthy children, pregnant women News In Hindi

US: 'अब स्वस्थ बच्चों और गर्भवती महिलाओं को नहीं लगेगी कोविड-19 वैक्सीन', ट्रंप प्रशासन के फैसले पर छिड़ी बहस

Wed, 28 May 2025 06:59 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 28 May 2025 06:59 AM IST
सार

अमेरिका के स्वास्थ्य सचिव रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर ने घोषणा की है कि अब स्वस्थ बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए कोविड-19 वैक्सीन की सिफारिश नहीं की जाएगी। यह फैसला सीडीसी की सिफारिशों से हटकर लिया गया है, जिस पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों में बहस छिड़ गई है।

विज्ञापन
Kennedy says COVID vaccines no longer recommended for healthy children, pregnant women News In Hindi
कोविड 19 - फोटो : Freepik.com

विस्तार

अमेरिका के स्वास्थ्य सचिव रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर ने मंगलवार को एक वीडियो जारी कर घोषणा की कि अब स्वस्थ बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए कोविड-19 वैक्सीन की सिफारिश नहीं की जाएगी। कैनेडी ने यह बात 58 सेकंड के एक वीडियो में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कही।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह बदलाव सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) की आधिकारिक सिफारिशों में किया गया है। हालांकि, इस वीडियो में सीडीसी का कोई अधिकारी मौजूद नहीं था। साथ ही सीडीसी ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कैनेडी और स्वास्थ्य विभाग (एचएसएस) से संपर्क करने को कहा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US vs Canada: ब्रिटेन के राजा को कनाडा की चिंता; कहा- अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के कारण भविष्य को लेकर चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका स्वास्थ्य विभाग की सलाह
अमेरिका के स्वास्थ्य विशेषज्ञ अब तक 6 महीने से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को हर साल कोविड-19 का बूस्टर डोज लेने की सलाह देते रहे हैं। हालांकि, जून में सीडीसी की एक सलाहकार टीम की बैठक होनी है, जिसमें तय किया जाएगा कि इस साल के अंत में किसे टीका लेना चाहिए।

लेकिन कैनेडी ने इस बैठक का इंतजार नहीं किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को हर साल कोविड वैक्सीन की सिफारिश बिना किसी स्पष्ट वैज्ञानिक डेटा के की जा रही थी। वीडियो में उनके साथ फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) के प्रमुख डॉ. मार्टी मकारी और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (एनआईएस) के प्रमुख डॉ. जय भट्टाचार्य भी नजर आए।

ये भी पढ़ें:- US Visa Interview Halt: अब अमेरिका में पढ़ाई मुश्किल, छात्रों के नए वीजा इंटरव्यू पर ट्रंप प्रशासन ने लगाई रोक

कोविड वैक्सीन को लेकर ट्रंप प्रशासन का काम
ट्रंप सरकार के अन्य अधिकारी भी कोविड वैक्सीन की सिफारिशों को सीमित करने की दिशा में काम कर रहे हैं। हाल ही में एफडीए ने फैसला किया है कि अब से कोविड-19 वैक्सीन की नियमित मंजूरी सिर्फ बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों वाले युवाओं को ही दी जाएगी। स्वस्थ बच्चों और युवाओं के लिए अभी और रिसर्च की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग (एचएचएस) ने यह स्पष्ट नहीं किया कि कैनेडी ने यह फैसला अभी क्यों लिया और इसके पीछे कौन-कौन से कारण थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed