फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US vs Canada Politics Britain King Charles III says unprecedented challenges amid annexation threats of Trump

US vs Canada: ब्रिटेन के राजा को कनाडा की चिंता; कहा- अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के कारण भविष्य को लेकर चिंतित

Wed, 28 May 2025 06:33 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 28 May 2025 06:33 AM IST
सार

किंग चार्ल्स तृतीय ने कनाडा की संसद में कहा कि दुनिया पहले से अधिक अस्थिर हो गई है और कनाडा अभूतपूर्व संकटों का सामना कर रहा है। इसके साथ ही ट्रंप की कब्जे की धमकी के बीच उन्होंने कनाडा की स्वतंत्रता, मजबूती और विविधता की सराहना करते हुए संप्रभुता को दोहराया।

विज्ञापन
US vs Canada Politics Britain King Charles III says unprecedented challenges amid annexation threats of Trump
किंग्स चार्ल्स तृतीय, कनाडा के पीएम मार्क कार्नी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

विस्तार

ब्रिटेन के सम्राट किंग चार्ल्स तृतीय ने मंगलवार को कनाडा की संसद का उद्घाटन करते हुए कहा कि दुनिया पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक हो गई है और कनाडा आज ऐसे संकटों का सामना कर रहा है, जो पहले कभी नहीं देखे गए। यह ऐतिहासिक भाषण ऐसे समय पर हुआ जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा पर कब्जे की धमकी दी है। इसी के जवाब में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने किंग चार्ल्स को संसद में स्पीच फ्रॉम द थ्रोन देने के लिए आमंत्रित किया।

विज्ञापन


'कनाडा सच में मजबूत और आजाद'
कनाडा और ट्रंप के बीच के तनाव को देखते हुए अपने भाषण में चार्ल्स ने कहा हम एक बदलती दुनिया में रह रहे हैं जो पहले से कहीं ज्यादा अस्थिर है। कई कनाडाई चिंतित और असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कनाडा सच में मजबूत और आज़ाद है।उन्होंने कनाडा की संप्रभुता को दोहराया और देश की बहुसांस्कृतिक पहचान की तारीफ की।
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें:- Bangladesh Unrest: ढाका सचिवालय में बांग्लादेश के अर्धसैनिक बल तैनात; पत्रकारों के प्रवेश पर सख्ती से रोक
विज्ञापन
विज्ञापन


70 साल बाद ऐसा मौका
कनाडा में किसी सम्राट द्वारा संसद का उद्घाटन करना बहुत दुर्लभ होता है। किंग चार्ल्स की मां रानी एलिज़ाबेथ द्वितीय ने यह काम केवल दो बार किया था। किंग चार्ल्स ने बताया कि यह उनकी कनाडा की 20वीं यात्रा है। उन्होंने कहा कि कनाडा ने अपना संविधान खुद बनाया, ब्रिटेन से पूरी तरह आज़ादी हासिल की और एक बहुभाषी, विविधतापूर्ण राष्ट्र बना है।


क्या है ट्रंप का विवाद?
डोनाल्ड ट्रंप ने कई बार संकेत दिया है कि अमेरिका को कनाडा को अपने में मिला लेना चाहिए। इसके जवाब में प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि किंग चार्ल्स की यह यात्रा कनाडा की स्वतंत्र पहचान और अमेरिका से अंतर को दिखाने के लिए महत्वपूर्ण है। कार्नी ने सत्ता में आने से पहले वादा किया था कि वे ट्रंप की आक्रामकता का सामना करेंगे और कनाडा के पारंपरिक साझेदारों ब्रिटेन और फ्रांस के साथ संबंध मजबूत करेंगे।

ये भी पढ़ें:- Turkiye: राष्ट्रपति तैयार करा रहे नए संविधान का मसौदा, कानूनी टीम की नियुक्त; 2028 के बाद भी सत्ता में रहेंगे!

कनाडा की आर्थिक चिंता
कनाडा अपनी 75% से ज्यादा निर्यात वस्तुएं अमेरिका को भेजता है, इसलिए कार्नी अब व्यापार को विविधता देने की कोशिश कर रहे हैं। किंग चार्ल्स ने भी कहा कि कनाडा को नई अंतरराष्ट्रीय साझेदारियां बनानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed