फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kate Middleton's Trooping the Colour surprise backfired on her health amid cancer battle, royal expert claims

UK: कैंसर से लड़ रहीं केट के स्वास्थ्य पर ‘ट्रूपिंग द कलर’ का बुरा प्रभाव, शाही परिवार ने दी जानकारी

Wed, 19 Jun 2024 04:11 AM IST
विशांत श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Wed, 19 Jun 2024 04:11 AM IST
सार

कैंसर से जूझ रहीं केट मिडलटन का किंग चार्ल्स के जन्मदिन पर  ट्रूपिंग द कलर समारोह में शामिल होने के कारण उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। इससे उनकी तबीयत और बिगड़ गई है। शाही परिवार के विशेषज्ञ ने इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन
Kate Middleton's Trooping the Colour surprise backfired on her health amid cancer battle, royal expert claims
अपने बच्चों के साथ वेल्स की राजकुमारी केट - फोटो : एक्स/द प्रिंस एंड प्रिंसेस ऑफ वेल्स

विस्तार

बकिंघम पैलेस में आयोजित हुए ‘ट्रूपिंग द कलर’ कार्यक्रम में शामिल होने के कारण कैंसर से जूझ रहीं केट मिडलटन के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ा है। शाही परिवार के विशेषज्ञ ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी है। 

विज्ञापन


कैंसर से जूझ रहीं केट केट मिडलटन ने लाइम लाइट से दूर रहने का फैसला किया था। लेकिन किंग चार्ल्स के जन्मदिन पर शनिवार को ‘ट्रूपिंग द कलर’ समारोह में शामिल होने के बाद वह फिर फोकस में आ गईं। जिसने उनके प्रशंसकों में उत्साह भर दिया। लेकिन अब उनके स्वास्थ्य को लेकर खबर आने से एक बार फिर यह सुर्खियां बन गया है। 
विज्ञापन


पहले किंग के जन्मदिन समारोह में ना शामिल होने का फैसला लिया था

वेल्स की 42 वर्षीय राजकुमारी कैंसर से लगातार लड़ाई लगातार लड़ रही हैं। हालांकि कैंसर के इलाज के दौरान उनकी हालिया सार्वजनिक उपस्थिति ने कथित तौर पर उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। पहले मिडलटन ने घोषणा की थी कि वह किंग के जन्मदिन समारोह में अपने परिवार के साथ शामिल नहीं होंगी। लेकिन बाद में अपना फैसला बदलते हुए वह कार्यक्रम में शामिल हुईं,जिसका उन्के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ा है और उनकी नाजुक स्थिति ने तनावपूर्ण माहौल बना दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सर्जरी के दौरान पता चली थी कैंसर की बात

मिडलटन पेट की सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुईं थीं, लेकिन सर्जरी के दौरान ही उन्हें कैसर से पीड़ित होने का पता चला। मार्च में केट मिडलटन ने सार्वजनिक बयान जारी कर कहा कि वह कैंसर का इलाज करा रही हैं और जब तक उनकी तबीयत ठीक नहीं हो जाती, वे सार्वजनिक जिम्मेदारियों से दूर रहेंगी।


केट मिडलटन ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा था, मैं ठीक हूं और हर दिन मजबूत हो रही हूं। केट ने कहा था कि सर्जरी से उबरने के दौरान आपके समर्थन और शुभकामना संदेशों के लिए मैं व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद कहना चाहती हूं। ये दो महीने हमारे पूरे परिवार के लिए अविश्वसनीय रूप से कठिनाई भरे रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, मेरे पास एक शानदार मेडिकल टीम है, जिसने मेरी बहुत देखभाल की है। इसके लिए मैं मेडिकल टीम की बहुत आभारी हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed