फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kashmiri Pandits stage demonstration against Washington Post for biased reporting on J&K issue

मीडिया की एकतरफा खबरों से गुस्साए कश्मीरी पंडितों ने वाशिंगटन पोस्ट के खिलाफ किया प्रदर्शन

Mon, 09 Sep 2019 02:10 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाशिंगटन Published by: संदीप भट्ट Updated Mon, 09 Sep 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
Kashmiri Pandits stage demonstration against Washington Post for biased reporting on J&K issue
अमेरिका में कश्मीरी पंडितों ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर में हुए घटनाक्रमों की एकतरफा खबरें प्रकाशित करने के खिलाफ  ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस पर समाचार पत्र ने कश्मीर पर अपने कवरेज को निष्पक्ष, सटीक और व्यापक बताते हुए इसका बचाव किया है। यह प्रदर्शन ग्लोबल कश्मीरी पंडित डायस्पोरा ने किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भारत सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त करने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के बाद यह प्रतिष्ठित अमेरिकी दैनिक अखबार एकतरफा और भेदभावपूर्ण खबरें दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायस्पोरा ने वाशिंगटन पोस्ट को दिए एक ज्ञापन में कहा, ‘आपकी खबरों में जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के साथ ही अनुच्छेद 35ए से हुई कानूनी अराजकता का जिक्र नहीं है।’ साथ ही अमेरिका के विभिन्न हिस्सों से वाशिंगटन में एकत्रित हुए कश्मीरी पंडितों ने यह ‘साहसी और ऐतिहासिक कदम’ उठाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारे लगाए।     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed