{"_id":"604790b30acef47c1623972a","slug":"kashmiri-activist-slammed-pakistan-for-treating-pok-as-its-colony","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीरी कार्यकर्ता का आरोप: पाकिस्तान की कठपुतली से ज्यादा नहीं है पीओके के पीएम-राष्ट्रपति की औकात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कश्मीरी कार्यकर्ता का आरोप: पाकिस्तान की कठपुतली से ज्यादा नहीं है पीओके के पीएम-राष्ट्रपति की औकात
Tue, 09 Mar 2021 08:54 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 09 Mar 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
सरदार शौकत अली कश्मीरी
- फोटो : facebook.com/SardarShaukatAliKashmiri
एक कश्मीरी नेता ने मंगलवार को पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) और गिलगित-बाल्टिस्तान में स्थितियों को लेकर पाकिस्तान पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद ने दशकों से पीओके और गिलगित बाल्टिस्तान को अपने उपनिवेश (कॉलोनी) की तरह इस्तेमाल कर और वहां के प्राकृतिक संसाधनों का दोहन कर बर्बाद कर दिया है।
विज्ञापन
यूनाइटेड कश्मीर पीपुल्स नेशनल पार्टी (यूकेपीएनपी) के चेयरमैन सरदार शौकत अली कश्मीरी ने कहा कि पारिस्तान अपने कब्जे के स्थानों के प्राकृतिक संसाधनों का लगातार दोहन कर रहा है। यहां तक कि वह यहां के राजनीतिक कार्यकर्ताओं को भी निशाना बनाता है और इसके बदले में वहीं रहने वाले लोगों को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'हमारे जल संसाधनों का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन नीलम और झेलम परियोजनाओं में से किसी भी तरह का अनुदान देने के मामले में हमें नजरअंदाज कर दिया जाता है। इसलिए पाक अधिकृत कश्मीर एक 'कॉलोनी' है। यहां तैनात अधिकारी जनरल ऑफ कमांडिंग मुर्री के हाथ में हैं, जो केवल पाक सरकार के हितों के बारे में सोचते हैं।
विज्ञापन
सरदार शौकत अली कश्मीरी ने कहा, पाकिस्तान इस क्षेत्र को स्वायत्तता देने का झूठा दावा करता है लेकिन स्थानीय लोग इसे मजाक बताते हैं। उन्होंने कहा, यहां तक कि कश्मीर के लिए नीति निर्माण में पीओके के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति का कोई भी दखल नहीं है। वे केवल इस्लामाबाद की ओर से दिए गए आदेशों का पालन करने भर के लिए ही हैं।