फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kashmir is a internal issue of India and Imran Khan rhetoric ridiculous said US lawmaker

कश्मीर भारत का आंतरिक मुद्दा, इमरान खान की बयानबाजी हास्यास्पद: भारतीय-अमेरिकी सांसद

Thu, 29 Aug 2019 10:01 AM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Thu, 29 Aug 2019 10:01 AM IST
सार

  • भारतीय-अमेरिकी सांसद ने कश्मीर को भारत का आंतरिक मुद्दा बताया।
  • रो खन्ना ने कहा कि इमरान खान को अपनी बयानबाजी को शांत करने की जरूरत है
  • खन्ना हाल ही में पाकिस्तान के मुद्दे पर हुई बैठक में भी शामिल हुए थे। 

विज्ञापन
Kashmir is a internal issue of India and Imran Khan rhetoric ridiculous said US lawmaker
रो खन्ना - फोटो : Ro Khanna/Twitter

विस्तार

कश्मीर को भारत का आंतरिक मुद्दा बताते हुए भारतीय-अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को अपनी बयानबाजी को शांत करने की जरूरत है। बता दें खन्ना हाल ही में पाकिस्तान के मुद्दे पर हुई बैठक में भी शामिल हुए थे।  

विज्ञापन


अमेरिकी सांसद ने कहा, "कश्मीर भारतीय लोकतंत्र का आंतरिक मुद्दा है और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को अपने बयानों को शांत करने की जरुरत है एवं युद्ध और संघर्ष को बढ़ावा नहीं देना चाहिए।" खन्ना ने ये बात कैलिफोर्निया के फ्रीकमेंट में भारतीय-अमेरिकी समुदाय से मुखातिब होते हुए कही।
विज्ञापन


खन्ना संसद में सिलिकॉन वेली का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के साथ इमरान खान की बयानबाजी बिल्कुल हास्यास्पद है। बातचीत के दौरान, कश्मीरी-अमेरिकी समुदाय ने भी उनके गरीबी और आतंक से बाहर निकालने और संघर्ष के लोकतांत्रिक हल में समर्थन की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें जम्मू-कश्मीर से पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 के खंड दो और तीन को हटाए जाने के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। तभी से कभी इमरान खान तो कभी उनकी पार्टी के लोग भारत के खिलाफ उल्टी सीधी बयानबाजी में लगे हुए हैं। पाकिस्तान कभी चीन के पास जा रहा है तो कभी संयुक्त राष्ट्र के पास। तो कभी सऊदी अरब को फोन लगा रहा है। लेकिन सभी देश इसे भारत का आंतरिक मामला बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed