फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kartarpur Corridor imran khan ask where is our sidhu, video is going viral on social media

करतारपुर कॉरिडोर: जब इमरान खान ने पूछा- हमारा सिद्धू किधर है, वो आ गया

Sun, 10 Nov 2019 01:33 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नरोवल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नरोवल Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 10 Nov 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
Kartarpur Corridor imran khan ask where is our sidhu, video is going viral on social media
इमरान खान और नवजोत सिंह सिद्घू (फाइल फोटो)

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू शनिवार को करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान पहुंचे। जहां उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को सिकंदर बता दिया। सिद्धू ने कहा कि खान ने करतारपुर कॉरिडोर को शुरू करके 14 करोड़ सिखों का दिल जीत लिया है। 

विज्ञापन


वहीं इमरान ने भी अपने दोस्त नवजोत का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसी बीच खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें वह कह रहे हैं कि 'हमारा सिद्धू किधर है।' वीडियो में दिख रहा है कि खान करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन स्थल पर जाने के लिए बस में सवार हैं। 
विज्ञापन


जहां उन्होंने मौजूद लोगों से पूछा, 'हमारा सिद्धू किधर है। आ गया वो' इसपर बस में मौजूद लोगों ने उन्हें बताया कि हां वो आ गए हैं। खान की एक मंत्री ने कहा कि यदि भारत सरकार सिद्धू को रोकती को मीडिया वाले इसे हेडलाइन बनाते। खान ने सिद्धू के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बारे में भी पूछताछ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


सोशल मीडिया पर इमरान का यह वीडिया काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के दौरान अपने भाषण में सिद्धू ने खान की प्रशंसा में जमकर कसीदे पढ़े और विरोधियों पर निशाना साथा। उन्होंने शायरी से शुरुआत करते हुए इमरान की प्रशंसा में कहा- ‘क्या मिलेगा मारकर किसी को जान से, मारना हो तो मार डालो एहसान से। दुश्मन मर नहीं सकता कभी नुकसान से और सर उठाकर चल नहीं सकता मरा हुआ एहसान से।’ 

सिद्धू ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख को गले लगाने पर आलोचना करने वालों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘हां, मैंने झप्पी डाली और आगे भी सौ बार डालूंगा। इस झप्पी के कारण ही पाकिस्तान और डेरा बाबा नानक का रास्ता खुला। विश्व के 14 करोड़ सिख आज इमरान खान को दुआएं दे रहे हैं। यार होवे तां इमरान वरगा। जहां हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करतारपुर कॉरिडोर का रास्ता खोलने के लिए सराहनीय कार्य किया, वहीं इमरान खान ने जो सिखों के लिए किया, उसको भुलाया नहीं जा सकता।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed