फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kamala Harriss first address in United Nations said: Womens participation makes democracy stronger

कमला हैरिस ने संयुक्त राष्ट्र में कहा: लोकतंत्र को मजबूत बनाती है महिलाओं की भागीदारी

Thu, 18 Mar 2021 02:04 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 18 Mar 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Kamala Harriss first address in United Nations said: Womens participation makes democracy stronger
कमला हैरिस - फोटो : ANI

अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने संयुक्त राष्ट्र में अपने पहले संबोधन में कहा कि लोकतंत्र का स्तर मूल रूप से महिलाओं के सशक्तीकरण पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि निर्णय लेने की प्रक्रिया से महिलाओं को बाहर रखना इस तरफ इशारा करता है कि लोकतंत्र में खामी है। उन्होंने कह महिलाओं को भागीदारी लोकतंत्र को मजबूत बनाती है।

विज्ञापन


अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने विश्व में लोकतंत्र और आजादी में गिरावट पर जताई चिंता
हैरिस ने महिलाओं के स्तर पर संयुक्त राष्ट्र आयोग के 65वें सत्र में अपने संबोधन में दुनियाभर में लोकतंत्र और आजादी में गिरावट पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, हम जानते हैं कि आज लोकतंत्र पर दबाव बढ़ रहा है।
विज्ञापन


हमने देखा है कि 15 वर्षों में दुनियाभर में आजादी में कमी आई है। यहां तक कि विशेषज्ञों का मानना है कि बीता साल विश्व भर में लोकतंत्र और आजादी की बिगड़ती स्थिति के लिहाज से सबसे बुरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरिस ने कहा, कोविड-19 ने दुनियाभर में आर्थिक सुरक्षा, शारीरिक सुरक्षा और महिलाओं के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाया है। यूएन के सदस्य देश, सहयोगी संस्थाएं और गैर सरकारी संगठन 15 से 26 मार्च तक चलने वाले इस सत्र में वर्चुअल तरीके से भाग ले रहे हैं। हैरिस ने कहा कि महिलाओं की स्थिति लोकतंत्र की स्थिति है और अमेरिका दोनों को बेहतर बनाने के लिए काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed