फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   kamala harris to be sworn in as vice president of us by justice sotomayor in oath ceremony

अमेरिका: पहली महिला उपराष्ट्रपति को शपथ दिलाएंगी पहली लैटिन-अमेरिकी न्यायमूर्ति

Sun, 17 Jan 2021 08:58 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 17 Jan 2021 08:58 PM IST
विज्ञापन
kamala harris to be sworn in as vice president of us by justice sotomayor in oath ceremony
कमला हैरिस (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

प्रथम महिला, प्रथम अश्वेत और दक्षिण एशियाई मूल की प्रथम उपराष्ट्रपति के तौर पर बुधवार को शपथ ग्रहण करने के साथ कमला हैरिस इतिहास रचने जा रही हैं। उन्हें न्यायमूर्ति सोनिया सोटोमायोर 20 जनवरी को अमेरिका के उप राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगी। सोटोमायोर पहली लैटिन अमेरिकी न्यायमूर्ति हैं।

विज्ञापन


एबीसी न्यूज की खबर के मुताबिक नवनिर्वाचित उप राष्ट्रपति कमला (58) सोटोमायोर की पृष्ठभूमि को प्रेरक मानती हैं। एक सूत्र के मुताबिक सोटोमायोर का चयन हैरिस ने किया है। दोनों ही अभियोजक रह चुकी हैं। हैरिस कैलिफोर्निया में ,जबकि सोटोमायारो न्यूयार्क में अभियोजक रही हैं।
विज्ञापन


शपथ ग्रहण के लिए हैरिस दो बाइबल का उपयोग करेंगी, जिनमें से एक रेगीना शेल्टन की होगी। हैरिस और उनकी बहन माया उन्हें मां के समान मानती हैं। सीएनन की खबर के मुताबिक हैरिस ने कैलिफोर्निया के अटार्नी जनरल पद की शपथ के लिए शेल्टन की बाइबल का उपयोग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी बाइबल थरगुड मार्शल की होगी, जो सुप्रीम कोर्ट में प्रथम अफ्रीकी-अमेरिकी न्यायाधीश रहे हैं। हैरिस, सोटोमायोर और मार्शल दोनों की प्रशंसक रही हैं। हैरिस ने ट्विटर पर पोस्ट एक वीडियो में कहा था कि ‘‘उनके वकील बनने की इच्छा के पीछे एक प्रमुख वजह मार्शल हैं। सोटोमायोर ने इससे पहले 2013 में जो बाइडन को उप राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई थी।

नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस सोमवार को देंगी सीनेट से इस्तीफा 
अमेरिका की नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस सोमवार को सीनेट से इस्तीफा देंगी। दो दिन बाद वह और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन शपथ ग्रहण करने वाले हैं।  कैलिफोर्निया डेमोक्रेट के उनके सहयोगियों ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि गवर्नर गाविन न्यूसोम उनके निर्णय से अवगत हैं और हैरिस के कार्यकाल के अंतिम दो वर्षों के लिए डेमोक्रेट एलेक्स पाडिल्ला को उनकी जगह नियुक्त किया जाएगा।


पाडिल्ला कैलिफोर्निया से लैटिन मूल के पहले सीनेटर होंगे जहां करीब 40 फीसदी निवासी हिस्पैनिक हैं। हैरिस सीनेट में विदाई भाषण नहीं देंगी। शपथग्रहण से पहले मंगलवार तक सीनेट की बैठक होने का कार्यक्रम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed