{"_id":"66d138a928248ced0900ff8b","slug":"kamala-harris-says-usa-ready-to-turn-the-page-on-donald-trump-president-election-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"USA: 'अमेरिका, ट्रंप को भूलने के लिए तैयार', कमला हैरिस का आरोप- देश को बांट रहे हैं पूर्व राष्ट्रपति","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
USA: 'अमेरिका, ट्रंप को भूलने के लिए तैयार', कमला हैरिस का आरोप- देश को बांट रहे हैं पूर्व राष्ट्रपति
Fri, 30 Aug 2024 11:49 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 30 Aug 2024 11:49 AM IST
सार
कमला हैरिस ने जोर देकर कहा कि वह अवैध आव्रजन पर सख्त रहेंगी और विवादित तेल गैस फ्रैकिंग तकनीक का भी समर्थन करेंगी। हालांकि उन्होंने ये भी साफ किया कि वह अपने उदार मूल्यों को नहीं छोड़ेंगी।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कमला हैरिस ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका अब डोनाल्ड ट्रंप के बारे में भूलने और देश को नया रास्ता तय करने के लिए तैयार है। राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद कमला हैरिस ने एक इंटरव्यू के दौरान ये बात कही। ट्रंप द्वारा अक्सर कमला हैरिस को अति उदारवादी नेता बताया जाता है। जब इंटरव्यू में इसे लेकर सवाल किया गया तो कमला हैरिस ने खुद को मध्यमार्गी बताया।
कमला हैरिस बोलीं- वह अपने उदार मूल्यों को नहीं छोड़ेंगी
कमला हैरिस ने जोर देकर कहा कि वह अवैध आव्रजन पर सख्त रहेंगी और विवादित तेल गैस फ्रैकिंग तकनीक का भी समर्थन करेंगी। हालांकि उन्होंने ये भी साफ किया कि वह अपने उदार मूल्यों को नहीं छोड़ेंगी। अमेरिका की पहली अश्वेत और दक्षिण एशियाई मूल की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने आरोप लगाया कि 'ट्रंप ऐसा माहौल बना रहे हैं, जो बतौर अमेरिकी हमारे चरित्र को कमजोर कर रहा है। वह देश को बांट रहे हैं।'
ट्रंप ने कमला हैरिस का बनाया मजाक
वहीं ट्रम्प ने हैरिस को 'सबसे बड़ी पलटूबाज' करार दिया है। मिशिगन में एक रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कमला हैरिस का मजाक बनाया और कहा कि वह तो नेता जैसी दिखती भी नहीं हैं। कमला हैरिस ने ट्रंप की प्रतिक्रिया पर कोई जवाब नहीं दिया और राजनीतिक रूप से अहम मुद्दों पर ही बात की। कमला हैरिस ने इंटरव्यू के दौरान तेल गैस के लिए फ्रैकिंग तकनीक की मदद लेने का भी समर्थन किया। गौरतलब है कि पहले कमला हैरिस इसका विरोध कर चुकी हैं। साथ ही हैरिस ने मेक्सिको बॉर्डर से होने वाले अवैध आव्रजन का विरोध किया।
विज्ञापन
कमला हैरिस ने अपनी नीतियों पर की बात
कमला हैरिस ने गाजा में युद्धविराम का समर्थन किया, लेकिन ये भी कहा कि वह इस्राइल को समर्थन और हथियारों की सप्लाई जारी रखेंगी और इस मामले में राष्ट्रपति जो बाइन की नीतियों को ही जारी रखेंगी। अपने वामपंथी समर्थकों को संबोधित करते हुए कमला हैरिस ने कहा कि 'वह अपने मौलिक रूप में बदलाव नहीं करेंगी।' उन्होंने कहा कि 'मेरे मूल्य नहीं बदले हैं।' कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच 10 सितंबर को पहली बार बहस होगी और यह बहस फिलाडेल्फिया में होगी। फिलहाल विभिन्न सर्वेक्षणों में कमला हैरिस ने ट्रंप पर बढ़त बनाई हुई है, लेकिन यह बढ़त बेहद मामूली है और माना जा रहा है कि नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन