फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kamala Harris says her late mother would say that move forward to beat donald trump

US Election 2020: कमला हैरिस ने कहा- मेरी मां भी कहतीं कि ट्रंप को हराओ

Mon, 07 Sep 2020 06:31 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 07 Sep 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
Kamala Harris says her late mother would say that move forward to beat donald trump
कमला हैरिस (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की भारतीय अमेरिकी मूल की उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने कहा कि उनकी दिवंगत मां उनके ऐतिहासिक नामांकन पर बहुत गौरवान्वित होतीं और कहतीं कि ट्रंप को हराने के लिए आगे बढ़ो। कैलिफोर्निया से सीनेटर 55 वर्षीय हैरिस पहली अश्वेत और भारतवंशी हैं जिन्हें अमेरिका की किसी महत्वपूर्ण पार्टी द्वारा उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है।

विज्ञापन


अमेरिका में तीन नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए मतदान होगा। डेमोक्रेटिक पार्टी के जो बिडेन का मुकाबला मौजूदा राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप से है। डेमोक्रेटिक पार्टी की हैरिस के मुकाबले में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से मौजूदा उप राष्ट्रपति माइक पेंस हैं।
विज्ञापन



हैरिस ने अपनी मां श्यामला गोपालन को याद करते हुए सीएनएन से कहा, 'मैं मानती हूं कि वह वास्तव में बहुत गौरवान्वित होतीं और कहतीं ट्रंप को हराओ।' बता दें कि गोपालन का जन्म चेन्नई में हुआ था और वह बर्कले स्थित कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में पीएचडी करने अमेरिका आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरिस ने कहा, 'उन्होंने हमारा पालन पोषण सेवा के लिए किया । अगर वह इस समय लोगों की पीड़ा देखतीं, विज्ञान की बेबसी को देखतीं तो उन्हें बहुत दुख होता।' उल्लेखनीय है कि हैरिस की मां ने स्तन कैंसर पर शोध किया था और 2009 में स्तन कैंसर की वजह से ही उनकी मौत हो गई थी। इस साक्षात्कार में हैरिस ने अपने परिवार, पति और सौतेले बच्चों और दिवंगत मां के बारे में खुलकर बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed