फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kamala Harris revealed that she suffered side effects of second dose of moderna vaccine

अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिसा ने बताया: कोरोना की दूसरी वैक्सीन के बाद हुआ था साइड इफेक्ट

Fri, 26 Feb 2021 05:28 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 26 Feb 2021 05:28 AM IST
विज्ञापन
Kamala Harris revealed that she suffered side effects of second dose of moderna vaccine
महिला को कोरोना वैक्सीन लगते देखतीं कमला हैरिस - फोटो : United States government official/ twitter

अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस ने खुलासा किया कि उन्हें मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक लेने के बाद मामूली साइड इफेक्ट हुआ था। हैरिस ने 26 जनवरी को दूसरी डोज ली थी और पहला टीका उन्हें दिसंबर में लगा था।

विज्ञापन


कमला हैरिस वैक्सीन वितरण कार्यक्रम में पहुंची थीं, वहीं उन्होंने बताया कि पहली खुराक लेने के बाद में बिल्कुल ठीक थी। लेकिन दूसरी खुराक के बाद मुझे लगा कि मैं ठीक रहूंगी। सुबह जल्दी उठी और काम पर चली गईं और फिर दोपहर के बाद ऐसा लगा कि चक्कर सा आ रहा है। ऐसा मुझे एक दिन लगा और फिर में ठीक रही।
विज्ञापन


हैरिस दक्षिण-पूर्व वाशिंगटन डी.सी. के एक सुपरमार्केट में वैक्सीन वितरण कार्यक्रम में आईं थीं, जहां लोग कोरोना का टीका ले रहे थे। उन्होंने सुनिश्चित किया कि मुश्किलों से गुजर रहे समुदायों को वैक्सीन पहुंच रही है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस ने सार्वजनिक तौर पर कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराकें ली थीं। दूसरी खुराक कमला ने 26 जनवरी को उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद ली थी। राष्ट्रपति जो बाइडन भी कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुके हैं लेकिन उनके साइड इफेक्ट की कोई बात सामने नहीं आई है।

आपको बता दें कि हैरिस से पहले राष्ट्रपति बाइडन ने भी लाइव टीवी पर कोरोना का टीका लगवाया था। इस दौरान जो बाइडन ने कहा था कि वो अमेरिका के नागरिकों को बताना चाहते हैं कि ये वैक्सीन उनके लिए पूरी तरह से सुरक्षित है। साथ ही कमला हैरिस ने कहा था कि वैक्सीन से दर्द नहीं होता यह वैक्सीन आपका जीवन बचाएगी।


वेबसाइट वर्ल्डोमीटर के मुताबिक अमेरिका में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल 29,035,694 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि इस खतरनाक वायरस से अब तक 520,367 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 19,404,111 है। अभी कोरोना का नया स्ट्रेन मिलने से दुनियाभर में लॉकडाउन लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed