फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kamala Harris has challenged her Republican rival Donald Trump for a debate

US: कमला हैरिस ने ट्रंप को दी बहस की खुली चुनौती, कहा- आप जो कुछ कहना चाहते हैं मेरे मुंह पर कहिए

Wed, 31 Jul 2024 08:19 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 31 Jul 2024 08:19 AM IST
सार

कमला हैरिस ने जॉर्जिया के अटलांटा शहर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके मैदान में उतरने के बाद राष्ट्रपति चुनाव की हवाओं का रुख बदल गया है। यह डोनाल्ड ट्रंप भी महसूस कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Kamala Harris has challenged her Republican rival Donald Trump for a debate
कमला हैरिस - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

विस्तार

अमेरिका में पांच नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में रिपब्लिकन की ओर से डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट्स की तरफ से कमला हैरिस मैदान में हैं। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। अब भारतवंशी उपराष्ट्रपति हैरिस ने पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को बहस करने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा,  'आप जो कुछ भी कहना चाहते हैं मेरे मुंह पर कहिए।'

विज्ञापन

 
राष्ट्रपति चुनाव की हवाओं का रुख बदला
59 साल की कमला हैरिस ने मंगलवार को जॉर्जिया के अटलांटा शहर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके मैदान में उतरने के बाद राष्ट्रपति चुनाव की हवाओं का रुख बदल गया है। बता दें, राष्ट्रपति जो बाइडन के चुनावी दौड़ से पीछे हटने के फैसले के बाद हैरिस ने 20 जुलाई को आधिकारिक तौर पर अपनी उम्मीदवारी का एलान किया था। 
विज्ञापन


डोनाल्ड ट्रंप भी महसूस कर पाएंगे
भारतवंशी नेता ने कहा, 'इस चुनावी दौड़ की हवा बदल रही है। ऐसे संकेत मिले हैं कि इसे डोनाल्ड ट्रंप भी महसूस कर पा रहे हैं। अगर आपने गौर किया हो तो पिछले हफ्ते आपने देखा होगा कि उन्होंने सितंबर में होने वाली बहस से बाहर रहने का फैसला लिया है, जबकि वह पहले इस पर सहमत हुए थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे मुंह पर कहिए
उन्होंने रैली में कहा, 'खैर डोनाल्ड ट्रंप, मैं उम्मीद करती हूं कि आप बहस के मंच पर मुझसे मिलने का फिर से विचार करेंगे। जैसा कि कहा जाता है कि अगर आपको कुछ कहना है तो मेरे मुंह पर कहिए। हालांकि, मजेदार बात यह है कि वह बहस नहीं करेंगे। मगर ऐसा लगता है कि वह और उनके साथी उम्मीदवार (जेडी वैंस) मेरे बारे में बहुत कुछ कहना चाहते हैं।'

हजारों लोगों ने रैली में लिया भाग
हैरिस की टीम की माने तो अटलांटा में हुई उनकी रैली में लगभग 10 हजार लोगों ने भाग लिया। इस दौरान उपराष्ट्रपति ने कहा कि व्हाइट हाउस का रास्ता इस राज्य से होकर गुजरता है और आप सभी ने साल 2020 में हमारी जीतने में मदद की और हम इसे 2024 में फिर से जीतने जा रहे हैं। हां, हम जीतेंगे।


'सिर्फ मेरे और ट्रंप के बारे में यह नहीं है'
हैरिस ने कहा कि यह प्रचार अभियान सिर्फ उनके और ट्रंप के बारे में नहीं है। वास्तव में, यह अभियान हमारे देश के लिए दो अलग-अलग दृष्टिकोणों के बारे में है। एक भविष्य पर केंद्रित है। दूसरे का अतीत पर ध्यान केंद्रित है। उन्होंने कहा, 'हम पीछे नहीं हटेंगे क्योंकि हमारी लड़ाई भविष्य के लिए है। यह आजादी की लड़ाई है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed