फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kamala Harris and Mike Pence will be face to face in debates for post of Vice President in uta salt lake city

उपराष्ट्रपति पद के लिए डिबेट में आमने-सामने होंगे कमला हैरिस और माइक पेंस

Wed, 07 Oct 2020 02:13 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 07 Oct 2020 02:13 AM IST
विज्ञापन
Kamala Harris and Mike Pence will be face to face in debates for post of Vice President in uta salt lake city
Mike Pence - फोटो : फाइल फोटो

अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस और डेमोेक्रेटिक पार्टी से उन्हें चुनौती देने वाली सीनेटर कमला हैरिस बुधवार को यूटा की सॉल्ट लेक सिटी में उपराष्ट्रपति पद के लिए होने वाली बहस को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं। अमेरिका के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब उपराष्ट्रपति पद की दावेदारी पेश करते हुए भारतवंशी महिला इस बहस के लिए मंच पर होगी।

विज्ञापन


बता दें कि अब तक भारतीय मूल का कोई व्यक्ति यहां तक नहीं पहुंच पाया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाषणों में आक्रामक रुख रखने वाली 55 वर्षीय हैरिस आसानी से उपराष्ट्रपति पद के लिए होने वाली बहस में 61 वर्षीय पेंस पर बढ़त बना लेंगी और इससे डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के दावेदार जो बिडेन को ट्रंप पर बढ़त हासिल करने में मदद मिलेगी। पेंस और हैरिस दोनों ने कहा है कि वे बहस के लिए तैयार हैं। इस बहस की संचालक (मॉडरेटर) सुजान पेज होंगी। वह यूएसए टुडे में वाशिंगटन ब्यूरो की प्रमुख हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed