फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kamala Harris and Donald Trump Celebrate Diwali and Celebrations Begin at Times Square

US: हैरिस-ट्रंप ने मनाई दिवाली, टाइम्स स्क्वायर पर जश्न शुरू, बाइडन सोमवार को व्हाइट हाउस में मनाएंगे दीपोत्सव

Sat, 22 Oct 2022 06:08 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 22 Oct 2022 06:08 AM IST
सार

हैरिस और उनके पति ने शुक्रवार को प्रख्यात भारतीय-अमेरिकियों, राजनयिकों और प्रशासन के सदस्यों को दिवाली समारोह के लिए उपराष्ट्रपति आवास पर आमंत्रित किया।

विज्ञापन
Kamala Harris and Donald Trump Celebrate Diwali and Celebrations Begin at Times Square
कमला हैरिस ने मनाई दिवाली - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अमेरिका में ऐतिहासिक ‘टाइम्स स्क्वायर’ से दीवाली उत्सव मनाने की शुरुआत हो गई है। उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को अपने-अपने आवास पर प्रकाशोत्सव मनाया। देश भर से प्रख्यात भारतवंशी बृहस्पतिवार रात से ही राजधानी वाशिंगटन पहुंचने शुरू हो गए। बाइडन प्रशासन और संसद सदस्यों के भी एक सप्ताह तक दीवाली मनाने की संभावना है।

विज्ञापन


हैरिस और उनके पति ने शुक्रवार को प्रख्यात भारतीय-अमेरिकियों, राजनयिकों और प्रशासन के सदस्यों को दिवाली समारोह के लिए उपराष्ट्रपति आवास पर आमंत्रित किया। राष्ट्रपति जो बाइडन और उनकी पत्नी डॉ. जिल बाइडन ने दिवाली समारोह के लिए सोमवार को व्हाइट हाउस में भारतवंशियों को आमंत्रित किया है। 
विज्ञापन


विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन 26 अक्तूबर को विदेश मंत्रालय में राजनयिक समुदाय के साथ एक और दिवाली  समारोह का आयोजन कर रहे हैं। वाशिंगटन में भी दिवाली के मौके पर हमेशा की तरह जाने-माने सांसद शामिल हो रहे हैं। शुक्रवार देर रात, ‘रिपब्लिकन हिंदू कॉयलिशन’ के लगभग 200 भारतीय-अमेरिकी सदस्य फ्लोरिडा में ‘मार-ए-लागो’ में ट्रंप के आवास पर जुटेंगे। कार्यक्रम में बॉलीवुड गीतों पर नृत्य किया जाएगा और मेहमानों को भारतीय व्यंजन परोसे जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूयॉर्क के स्कूलों में 2023 से दीपावली पर रहेगा अवकाश, भारतीय दूत ने जताया आभार
अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क में 2023 से दिवाली पर स्कूलों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। मेयर एरिक एडम्स ने कहा कि यह महत्वपूर्ण निर्णय शहर के समावेश के महत्व के बारे में एक संदेश देता है और यह फैसला बच्चों को रोशनी के त्योहार के बारे में जानने के लिए प्रोत्साहित करेगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय लंबे समय से लंबित था।


न्यूयॉर्क असेंबली के सदस्य जेनिफर राजकुमार और न्यूयॉर्क सिटी स्कूल के चांसलर डेविड बैंक्स के साथ एडम्स ने कहा कि दिवाली को छुट्टी घोषित करके हम उन अनगिनत लोगों को एक स्पष्ट संदेश देना चाहते हैं जो इस उत्सव के महत्व को समझते हैं। न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत रणधीर जायसवाल ने इस घोषणा के लिए एडम्स को धन्यवाद दिया। इस फैसले से भारतीय-अमेरिकी समुदाय में हर्ष है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed