फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   just like I got India and Pakistan to make a deal donald trump claims he can end Israel Iran conflict too

Trump: 'जैसे मैंने भारत-पाकिस्तान में समझौता करवाया, वैसे ही इस्राइल-ईरान के बीच...', संघर्ष पर बोले ट्रंप

Sun, 15 Jun 2025 08:09 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 15 Jun 2025 08:09 PM IST
सार

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच समझौता करवाया था और उसी तरह वह इस्राइल व ईरान के बीच भी शांति ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह बैठकें कर रहे हैं और पश्चिम एशिया में जल्द ही शांति होगी। 

विज्ञापन
just like I got India and Pakistan to make a deal donald trump claims he can end Israel Iran conflict too
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को दावा किया कि वह भारत और पाकिस्तान की तरह इस्राइल और ईरान के बीच भी शांति ला सकते हैं। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, ईरान और इस्राइल को समझौता करना चाहिए और वे समझौता करेंगे, ठीक वैसे ही जैसे मैंने भारत और पाकिस्तान को समझौता के लिए राजी किया था। उस समय मैं अमेरिका के व्यापार का उपयोग करके बातचीत में समझदारी, एकजुटता और संतुलन लाया था। दोनों बेहतरीन नेताओं ने जल्दी फैसला लेकर संघर्ष रोक दिया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Israel-Hamas War: गाजा में इस्राइल और अमेरिका समर्थित राहत केंद्र के पास गोलीबारी, आठ फलस्तीनियों की मौत
विज्ञापन


पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ट्रंप ने कहा कि वह बातचीत में लगे हुए हैं और पीछे वाले दरवाजे से फोन पर बातचीत और बैठकें कर रहे हैं। उन्होंने कहा,जल्द ही इस्राइल और ईरान के बीच शांति होगी! अभी फोन पर बहुत बातचीत और बैठकें चल रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ट्रंप ने अन्य अंतरराष्ट्रीय संघर्षों का भी जिक्र किया और दावा किया उन्होंने इनमें दखल दिया था। उन्होंने कहा, मेरे पहले कार्यकाल के दौरान सर्बिया और कोसोवा में कई दशों से चल रहा संघर्ष चरम पर था और यह लंबे समय से चल रहा संघर्ष युद्ध में बदलने को तैयार था। मैंने इसे रोका। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन ने कुछ बहुत ही मूर्खतापूर्ण फैसले लिए, जिससे दीर्घकालिक संभावनाओं को नुकसान पहुंचा। 



ये भी पढ़ें: 'हमारे नागरिकों पर हमले की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी...', नेतन्याहू की ईरान को चेतावनी

उन्होंने मिस्र और इथियोपिया के बीच नील नदी के बांध को लेकर तनाव का भी उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, 'मेरे हस्तक्षेप की वजह से अब तक शांति बनी हुई है और ऐसी ही रहेगी!' इस्राइल के हवाई हमलों में तेजी आई है और ईरान और इस्राइल में हताहतों की संख्या बढ़ रही है। हालांकि ट्रंप ने कहा कि शांति संभव है। उन्होंने कहा, 'मैं बहुत कुछ करता हूं, लेकिन कभी भी मेरी तारीफ नहीं होती, फिर भी यह ठीक है, लोग समझते हैं। मध्य पूर्व (पश्चिम एशिया) को फिर से महान बनाएं!

संबंधित वीडियो-


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed