फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Julian Assange gets 50 weeks of jail

जूलियन असांजे को 50 हफ्ते की जेल, बोले- अगर मैंने अपमान किया तो माफी मांगता हूं

Thu, 02 May 2019 04:30 AM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Published by: Avdhesh Kumar Updated Thu, 02 May 2019 04:30 AM IST
विज्ञापन
Julian Assange gets 50 weeks of jail
WikiLeaks founder Julian Assange - फोटो : Social Media
अमेरिका के गोपनीय दस्तावेज को लीक कर दुनियाभर में सुर्खियों में आए विकीलीक्स के सह संस्थापक जूलियन असांजे को जमानत शर्तों का उल्लंघन करने पर 50 हफ्ते की जेल की सजा सुनाई गई। लंदन की एक कोर्ट ने बुधवार को उन्हें दोषी मानते हुए सजा का एलान किया। असांजे ने कोर्ट में कहा कि वह उन सभी लोगों से माफी मांगते हैं जिन्हें लगता है कि उनका उन्होंने अपमान किया है। 
विज्ञापन


उन्हें पिछले महीने लंदन स्थित इक्वाडोर के दूतावास से पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह यहां पर 2012 से शरण लिए हुए थे। स्वीडन में अपने खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न के एक मामले में प्रत्यर्पण से बचने के लिए उन्होंने दूतावास में शरण ली हुई थी। 2006 में विकीलीक्स की शुरुआत करने वाले असांजे ने 2010 में बड़ी मात्रा में अमेरिकी सेना के दस्तावेज को सार्वजनिक कर तहलका मचा दिया था। इसके बाद उनके खिलाफ अमेरिका में आपराधिक मामला भी दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed