जेल में हो सकती है असांजे की मौत, 60 डॉक्टरों ने सरकार को लिखा पत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे के स्वास्थ्य को लेकर 60 से अधिक डॉक्टरों ने गृह सचिव प्रीति पटेल और ब्रिटेन के गृह मंत्रालय को 16 पृष्ठों का एक खुला पत्र लिखा है। जूलियन असांजे की नाजुक हालत को लेकर चिंता जताते हुए उसके ब्रिटेन की जेल में दम तोड़ देने की आशंका व्यक्त की है।
जासूसी अधिनिधयम के तहत दोषी पाए गए थे असांजे
असांजे जासूसी अधिनिधयम के तहत दोषी पाए गए थे। इसलिए उन्हें अमेरिकी जेल में 175 साल बिताने पड़ सकते हैं। फिलहाल आरोपों में अमेरिका प्रत्यर्पित किए जाने की मांग के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं।
पत्र में किया अस्पताल में भर्ती कराने का अनुरोध
चिकित्सकों ने पत्र में लिखा कि असांजे को दक्षिणपूर्व लंदन के बेलमार्श जेल से विश्वविद्यालय शिक्षण अस्पताल में भर्ती कराने का अनुरोध किया है।
बता दें कि लंदन में 21 अक्तूबर को असांजे की अदालत में पेशी एक नवंबर को जारी हुई निल्स मेल्जर की रिपोर्ट के आधार पर चिकित्सक इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं।
असांजे को तत्काल विशेषज्ञ चिकित्सा की आवश्यकता
इस संदर्भ में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार के स्वतंत्र विशेषज्ञ ने कहा कि असांजे का जिस तरह से उत्पीड़न किया जा रहा है वह उनके जीवन के लिए घातक हो सकता है। पत्र में डॉक्टरों ने लिखा कि, 'हमने चिकित्सक के तौर पर यह पत्र जूलियन असांजे के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में हमारी गंभीर चिंताओं को व्यक्त करने के लिए लिखा है।' आगे उन्होंने लिखा कि असांजे के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें तत्काल विशेषज्ञ चिकित्सा की आवश्यकता है।