फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   JPMorgan CEO Jamie Dimon had commented on China later expressed regret

ड्रैगन का डर: जेपीमॉर्गन के सीईओ डाइमन ने की थी चीन पर टिप्पणी, बाद में जताया खेद

Thu, 25 Nov 2021 11:57 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 25 Nov 2021 11:57 PM IST
सार

जेपी मॉर्गन के सीईओ ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी पर टिप्पणी की थी, इसका वैश्विक स्तर पर लोगों का ध्यान गया। इसके बाद खुद डाइमन ने बयान जारी कर खेद जताया है।

विज्ञापन
JPMorgan CEO Jamie Dimon had commented on China later expressed regret
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : Social media

विस्तार

जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी के सीईओ जेमी डाइमन ने चीन पर एक टिप्पणी की थी। इसको लेकर उन्होंने बुधवार को कहा कि वह चीन की कम्युनिष्ट पार्टी पर टिप्पणी करने पर खेद व्यक्त करते हैं। उन्होंने बोस्टन कॉलेज के दौरे के दौरान चीन की कम्युनिष्ट पार्टी पर मजाक किया था।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि "मैं अभी हांगकांग में था, मैंने मजाक किया कि कम्युनिस्ट पार्टी अपना 100 वां वर्ष मना रही है। जेपी मॉर्गन भी मना रही है। और मैं आपको एक शर्त लगा सकता हूं कि हम लंबे समय तक चलेंगे। फिर उन्होंने कहा कि मैं चीन में ऐसा नहीं कह सकता।
विज्ञापन


डाइमन अक्सर कोई भी बात कह देते हैं, इस बार उन्होंने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी पर टिप्पणी की थी, इसका वैश्विक स्तर पर लोगों का ध्यान गया। इसके बाद खुद डाइमन ने बयान जारी कर खेद जताया है। बता दें कि कई बड़े अमेरिकी बैंक का चीन में कामकाज है और यहां व्यापार करने को लेकर कितने सफल होते है यह चीन सरकार पर ही निर्भर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन के साथ कॉर्पोरेट संबंधों में माहिर और स्ट्रैटेजी रिस्क के संस्थापक इसाक स्टोन फिश ने कहा कि सैकड़ों व्यक्तियों, कंपनियों और संगठनों ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की भावनाओं को आहत करने के लिए माफी मांगी है। जिस तरह से डाइमन ने कहा कि उन्हें अपनी टिप्पणी पर पछतावा है "ऐसा करने का एक बेहतर तरीका है।"


पहले भी कर चुके हैं उत्तेजक टिप्पणी
ऐसा पहली बार नहीं जब जेमी डाइमन अपनी कही बात को लेकर सुर्खियों में है, इनका इस तरह की टिप्पणियों को करने का इतिहास रहा है और बाद में खेद भी जताया है। ऐसा ही उन्होंने 2018 में कहा था कि वह चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को हरा सकते हैं क्योंकि वह राष्ट्रपति से ज्यादा चालाक हैं, बयान के केवल एक घंटे कहा कि उन्हें यह नहीं कहना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed