फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Jolt to Biden's re-election campaign as donors hold back USD 90 million pledged earlier

US: बाइडन के चुनाव अभियान को लगा झटका, वित्तदाताओं ने 90 मिलियन डॉलर वापस लिए

Sat, 13 Jul 2024 02:56 AM IST
विशांत श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, डी वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, डी वाशिंगटन Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sat, 13 Jul 2024 02:56 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के चुनावी अभियान को एक और झटका लगा है। उनके दान दाताओं ने 90 मिलियन डॉलर रोकने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन
Jolt to Biden's re-election campaign as donors hold back USD 90 million pledged earlier
राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : ANI

विस्तार

चुनावी बहस में हार के कुछ दिनों बाद राष्ट्रपति जो बाइडन के चुनाव अभियान को एक बड़ा झटका लगा है। उनके वित्तदाताओं के एक समूह ने पहले दिए गए योगदान से लगभग 90 मिलियन अमेरिकी डॉलर को ना देने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, "कैश के रुकने से बाइडन के अभियान को झटका लगा है।" डेमोक्रेटिक दानदाताओं ने सबसे बड़े बाइडन समर्थक सुपर पीएसी फ्यूचर फॉरवर्ड को यह बताया है।

विज्ञापन

बाइडन के समर्थकों की संख्या कम हुई
अमेरिका में इस साल नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होने वाला है। राष्ट्रपति जो बाइडन और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच कांटे की टक्कर है। वहीं राष्ट्रपति बाइडन के समर्थन में भारतीय-अमेरिकी समर्थकों के प्रतिशत में गिरावट देखने को मिली। हर दो साल होने वाले एशियाई-अमेरिकी वोटर सर्वे (एएवीएस) के अनुसार, 2020 के चुनाव और 2024 में होने वाले चुनाव में जो बाइडन का समर्थन करने वाले भारतीय-अमेरिकी समर्थकों में 19 फीसदी की गिरावट हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय-अमेरिकी समर्थन में गिरावट
एशियन एंड पैसिफिक आइलैंडर अमेरिकन वोट (एपीआईएवोट), एएपीआई डेटा, एशियन अमेरिकन्स एडवांसिंग जस्टिस (एएजेसी) और एएआरपी के सर्वे के अनुसार, इस साल 49 फीसदी भारतीय-अमेरिकी नागरिक जो बाइडन के लिए मतदान कर सकते हैं। 2020 में यह आंकड़ा 65 फीसदी था। वहीं सर्वे ने बताया कि 30 फीसदी भारतीय-अमेरिकी नागरिक पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए मतदान कर सकते हैं। 

बढ़ती उम्र को लेकर उठ रहे हैं सवाल

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में चार महीने का ही समय बाकी है, लेकिन डेमोक्रेट पार्टी अपने उम्मीदवार को लेकर दुविधा में है। दरअसल पार्टी में जो बाइडन को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने के खिलाफ उठे स्वर थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हालांकि बाइडन ने साफ किया है कि वही रेस में हैं, लेकिन अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट्स की मानें तो पार्टी के भीतर जो बाइडन के विकल्पों पर विचार शुरू हो गया है। खासकर बीते दिनों अटलांटा में हुई पहली बहस के बाद तो बाइडन की बढ़ती उम्र की चर्चा फिर से तेज हो गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed