फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Joint Press Release between China Pakista says Kashmir issue should be peacefully resolved

कश्मीर मुद्दे पर चीन ने पाकिस्तान के सुर में मिलाया सुर, जारी किया संयुक्त बयान

Mon, 09 Sep 2019 03:46 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 09 Sep 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
Joint Press Release between China Pakista says Kashmir issue should be peacefully resolved
चीन-पाकिस्तान (सांकेतिक तस्वीर)

चीन के विदेश मंत्री वांग यी एक दिन की यात्रा पर पाकिस्तान पहुंचे। यहां पाकिस्तान और चीन के बीच बातचीत हुई जिसके बाद एक संयुक्त बयान जारी किया गया। इस बयान में चीन का कहना है कि वह किसी भी तरह की एकपक्षीय कार्रवाई का विरोध करता है और कश्मीर मुद्दे को शांति से सुलझाया जाना चाहिए। 

विज्ञापन


पाकिस्तान ने चीनी मंत्री को जम्मू कश्मीर की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने कहा कि चीन घाटी के हालात पर करीबी से नजर रखे हुए है। पाकिस्तान की भाषा बोलते हुए चीन ने कहा कि कश्मीर मसला ऐतिहासिक विवाद है। जिसका संयुक्त राष्ट्र घोषणापत्र, प्रासंगिक यूएनएससी प्रस्तावों और द्विपक्षीय समझौतों के आधार पर शांति से हल किया जाना चाहिए। चीन किसी भी एकपक्षीय कार्रवाई का विरोध करता है जो स्थिति को जटिल बनाती है।
विज्ञापन

 
बता दें कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद चीन ने ही संयुक्त राष्ट्र में इस मसले पर पाकिस्तान का साथ दिया था। उसके अनुरोध पर ही बंद कमरे में कश्मीर को लेकर बैठक हुई थी हालांकि पाकिस्तान और चीन अपने मकसद में नाकाम साबित हुए और किसी भी देश ने इनका साथ नहीं दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed