फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Joe Biden will take approval from US Congress for arms sales to Taiwan China objected

US Congress: ताइवान को हथियार बिक्री पर मंजूरी लेंगे बाइडन, चीन ने जताई आपत्ति, अमेरिकी संसद की अनुमति जरूरी

Wed, 31 Aug 2022 05:12 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 31 Aug 2022 05:12 AM IST
सार

बिक्री में 60 एंटी-शिप हार्पून मिसाइलें, 100 सिडविंदर हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें और एक निगरानी रडार अनुबंध विस्तार शामिल होगा। इसे लेकर वाशिंगटन स्थित चीनी दूतावास ने कहा है कि अमेरिका को तुरंत द्वीप को हथियार बेचना बंद कर देना चाहिए।

विज्ञापन
Joe Biden will take approval from US Congress for arms sales to Taiwan China objected
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन। - फोटो : PTI

विस्तार

बाइडन प्रशासन ने अमेरिकी संसद (कांग्रेस) से ताइवान को 1.1 अरब डॉलर के हथियारों की बिक्री को मंजूरी देने की योजना बनाई है। इसमें लड़ाकू जेट और जहाज-रोधी प्रणाली के लिए सैकड़ों मिसाइलें शामिल हैं।

विज्ञापन


स्पुतनिक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, बिक्री में 60 एंटी-शिप हार्पून मिसाइलें, 100 सिडविंदर हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें और एक निगरानी रडार अनुबंध विस्तार शामिल होगा। इसे लेकर वाशिंगटन स्थित चीनी दूतावास ने कहा है कि अमेरिका को तुरंत द्वीप को हथियार बेचना बंद कर देना चाहिए। प्रवक्ता लियू पेंग्यु ने कहा, अमेरिकी पक्ष को ताइवान के साथ हथियारों की बिक्री और सैन्य संपर्क ताइवानी स्ट्रेट में तनाव पैदा कर सकते हैं। लियू ने कहा, यह बिक्री एक-चीन सिद्धांत का भी गंभीर रूप से उल्लंघन करती है।
विज्ञापन


अफगानिस्तान से वापसी के एक वर्ष पूरे होने पर सैनिकों से मिले बाइडन
राष्ट्रपति जो बाइडन ने अफगानिस्तान से अमेरिकी बलों की पूर्ण वापसी का एक वर्ष पूरा होने से एक दिन पहले सेवानिवृत्त सैनिकों के दो समूहों ‘अफगानइवाक’ और ‘ऑनर द प्रॉमिस’ के प्रमुखों से मुलाकात की। उन्होंने अफगानिस्तान से आए लोगों के पुनर्वास में किए गए उनके कार्यों की सराहना की। व्हाइट हाउस राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में रणनीतिक संचार समन्वयक जॉन किर्बी ने कहा कि प्रशासन वीजा प्रक्रिया को मंजूरी देने के प्रयास जारी रखे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed