फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Joe Biden UN chief Antonio Guterres discuss strengthening partnership on Covid, climate change

बाइडन ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव से की बात, कोरोना, जलवायु परिवर्तन समेत वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा

Tue, 01 Dec 2020 10:32 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 01 Dec 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
Joe Biden UN chief Antonio Guterres discuss strengthening partnership on Covid, climate change
जो बाइडन-एंतोनियो गुतारेस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस से बात की। दोनों के बीच कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई सहित जरूरी वैश्विक मुद्दों पर साझेदारी को मजबूत बनाने के संबंध में चर्चा हुई।

विज्ञापन


अस्थाई प्रशासन ने बताया कि दोनों के बीच भविष्य में स्वास्थ्य के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियां से निपटने का तरीका विकसित करने, जलवायु परिवर्तन से निपटने, मानवीय संकट दूर करने, सतत विकास को प्रोत्साहित करने, शांति और सुरक्षा बनाए रखने, संघर्षों को समाप्त करने और लोकतंत्र तथा मानवाधिकारों को प्रोत्साहित करने पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन



उसके अनुसार, देश के अगले राष्ट्रपति ने इथोपिया में बढ़ती हिंसा और उससे नागरिकों के लिए पैदा खतरे पर भी चिंता जताई। बाइडन ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति एल्बर्टो फर्नांडेज से भी बात की और कोविड-19 पर काबू पाने के लिए साथ मिलकर काम करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अपने पालतू कुत्ते के साथ खेलते वक्त बाइडन के पैर में हुआ फ्रैक्चर, ट्रंप ने जल्द ठीक होने की कामना की


बयान के अनुसार, उन्होंने (बाइडन) आर्थिक समृद्धि को बढ़ाने, जलवायु परिर्वतन से लड़ने, लाकेतंत्र को मजबूत बनाने, क्षेत्रीय प्रवासियों के आवागमन के मुद्दे को देखने और अन्य साझी चुनौतियों से निपटने में गोलार्द्ध में गहरी साझेदारी पर जोर दिया। 

बाइडन ने अर्जेंटीना और लातिन अमेरिका के लिए पोप के महत्व को भी स्वीकार किया। कोस्टा रिका के राष्ट्रपति कार्लोस अल्वाराडो के साथ फोन पर बातचीत में बाइडन ने मानवाधिकार, क्षेत्रीय प्रवास, कोविड-19 और जलवायु संबंधी खतरों पर काम के लिए देश के नेतृत्व की सराहना की। बाइडन ने केन्या के राष्ट्रपति केन्याटा से बात कर विभिन्न मुद्दों पर देश के साथ साझेदारी करने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed